फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   shillong lajong beat aizawl fc by 2-1 in i league 2018

I League: आइजोल एफसी पर शिलॉन्ग लाजोंग की जीत, 2-1 से जीता मैच

Sun, 28 Oct 2018 08:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
shillong lajong beat aizawl fc by 2-1 in i league 2018
i league

नाओरेम महेश सिंह के दो गोल की मदद से शिलॉन्ग लाजोंग एफसी ने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में आज यहां आइजोल एफसी को 2-1 से हराया।

विज्ञापन


महेश सिंह ने 20वें और 51वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को शुरू मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

आइजोल ने वापसी के लिए काफी कोशिश की लेकिन वह अंशुमन क्रोमाह के 70वें मिनट में पेनल्टी पर किए गए गोल से गोल अंतर ही कम कर पाया।

लाजोंग ने इस सत्र में किसी विदेशी खिलाड़ी को नहीं उतारने और अपने शुरुआती एकादश में अंडर-22 के नौ खिलाड़ियों को रखने के बावजूद तीन अंक हासिल किए।

वहीं रविवार को खेले गए एक अन्य मैच में गत चैंपियन मिनेर्वा पंजाब ने चर्चिल ब्रदर्स से गोल रहित ड्रा खेला।

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेले गए इस मैच से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।

चर्चिल की टीम इस मैच में अपने नए कोच रोमानिया के पीटर गिगियू के मार्गदर्शन में उतरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed