फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Sevilla stuns Liverpool with win in Europa League final

लीवरपूल को हराकर सेविला बना यूरोपा लीग चैंपियन

Thu, 19 May 2016 06:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
Sevilla stuns Liverpool with win in Europa League final
- फोटो : getty

स्पेनिश फुटबॉल क्लब सेविला ने लीवरपूल को हराकर रिकॉर्ड तीसरी जबकि कुल पांचवीं बार यूरोपा लीग खिताब अपने नाम कर लिया है। बुधवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में सेविला ने लीवरपूल को 3-1 से पराजित किया।

विज्ञापन


इससे पहले सेविला इस खिताब पर 2006, 2007, 2014 और 2015 में कब्जा कर चुका है। फाइनल मुकाबले में सेविला की ओर से एंडूजार कोक ने दो गोल किए।

हालांकि मैच का पहला गोल लीवरपूल की ओर से डेनियल स्टूरिज ने मैच के 35वें मिनट में किया। पहले हाफ में एक ही गोल हो सका। लेकिन दूसरे हाफ में सेविला ने जबर्दस्त वापसी करते हुए मैच का नक्शा ही बदल दिया। उसकी ओर से केविन गेमइरो ने 46वें मिनट में गोल कर सेविला को 1-1 की बराबरी दिला दी।
विज्ञापन


कोक ने 64वें और 70वें मिनट में गोल कर सेविला की बढ़त को 3-1 कर दिया जो मैच के आखिर तक कायम रहा। इस खिताबी जीत के बाद यह सुनिश्चित हो गया है कि यूरोपीयन क्लब प्रतियोगिता का खिताब लगातार तीसरी बार स्पेन की ही झोली में आने वाला है। चैंपियंस लीग का फाइनल मुकाबला 28 मई को एटलेटिको मैड्रिड और रियल मैड्रिड के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed