{"_id":"5f02d9980ceadc34b6071a35","slug":"serie-a-inter-milan-suffer-big-setback-in-title-race-with-1-2-defeat-to-bologna","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरी ए में बड़ा उलटफेर, बोलोग्ना ने इंटर मिलान को 2-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सीरी ए में बड़ा उलटफेर, बोलोग्ना ने इंटर मिलान को 2-1 से हराया
Mon, 06 Jul 2020 01:28 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
सिरी ए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे किशोर मूसा जुवारा के गोल से बोलोग्ना ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इटालियन फुटबॉल लीग सीरी ए में इंटर मिलान को 2-1 से हराया। इस मैच के आखिर में दोनों टीमें दस दस खिलाड़ियों से खेल रही थी।
विज्ञापन
मिलान की तरफ से रोमेलु लुकाकु ने 22वें मिनट में ही गोल दाग दिया था। जुवारा ने 74वें मिनट में बराबरी का गोल किया जबकि मूसा बोरो ने 80वें मिनट में बोलोग्ना की तरफ से दूसरा गोल दागा जो निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन
इस बीच अटलांटा ने लुई मुरियल के 27वें मिनट में पेनल्टी पर किए गए गोल से कैगलियारी को 1-0 से हराया जो उसकी लीग में लगातार आठवीं जीत है। अन्य मैचों में नैपोली ने रोमा को 2-1 से, ब्रेसिया ने हेलास वेरोना को 2-0 और स्पॉल ने सैम्पडोरिया को 3-0 से हराया जबकि जेनोआ और उडिनीस के बीच मैच 2-2 से बराबर रहा।
विज्ञापन