रामोस के गोल की बदौलत स्पेन ने नॉर्वे को हराया, इटली की जीत में चमके कीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्गियो रामोस के दूसरे हाफ में पेनल्टी पर किए गए गोल की बदौलत स्पेन ने यूरो 2020 क्वालीफायर के अपने शुरूआती मैच में नॉर्वे को 2-1 से शिकस्त दी जबकि स्ट्राइकर मोइजे कीन के गोल से इटली ने फिनलैंड पर जीत हासिल की।
स्पेन की टीम वालेंसिया में अपना बेहतर नहीं दिखा सकी लेकिन टीम ने ग्रुप एफ में अपना अभियान जीत से शुरू किया। रोड्रिगो ने 16वें मिनट में गोल कर स्पेन को आगे कर दिया लेकिन नार्वे के लिये स्ट्राइकर जोशुआ किंग ने 65वें मिनट में बराबरी गोल दाग दिया।
रामोस ने 71वें मिनट में मिली पेनल्टी का फायदा उठाकर टीम को जीत दिलाई। वहीं, निकोलो बारेला ने सातवें मिनट में गोल कर इटली को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद यूवेंटस के 19 साल के कीन एक शतक बाद इटली के लिए गोल करने वाले युवा स्ट्राकर बन गए जिन्होंने 74वें मिनट में गोल दागा।
पनामा ने ब्राजील को ड्रॉ पर रोका
पनामा ने मैत्री मैच में पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। ब्राजील के लिए लुकास पाक्यूइता ने 32 मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई। लुकास का यह ब्राजील के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था। इसके चार मिनट बाद ही अडोल्फो मचाडो (36वें मिनट) ने गोल कर पनामा को एक-एक की बराबरी दिला दी। दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। अन्य मैचों में मैक्सिको ने चिली को 3-1 से और पेरू ने पराग्वे को 1-0 से पराजित किया।