फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Sergio Aguero is teaching British kids to count in Spanish during lockdown days

लॉकडाउन के खाली समय में ब्रिटेन के बच्चों को स्पेनिश सिखा रहे हैं फुटबॉलर सर्जियो एगुएरो

Mon, 20 Apr 2020 07:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 20 Apr 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Sergio Aguero is teaching British kids to count in Spanish during lockdown days
सर्जियो एगुअरो

मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो लॉकडाउन के बीच खाली समय का इस्तेमाल ब्रिटेन के बच्चों को स्पेनिश बोलना सिखाने के लिए कर रहे हैं। बीबीसी ने कोरोना वायरस महामारी से स्कूल बंद होने के कारण अपनी घर से पढ़ाई की पहल के तहत अर्जेन्टीना के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ अनुबंध किया है।

विज्ञापन


एगुएरो बच्चों को स्पेनिश में गिनती करना सिखा रहे हैं। इस फुटबाल खिलाड़ी के पढ़ाई के वीडियो उस दिन उपलब्ध कराए गए हैं जब सामान्य समय में ब्रिटेन में बच्चे ईस्टर की छुट्टियों के बाद स्कूल लौटते।
विज्ञापन


एगुएरो ने कहा, 'यह बच्चों के लिए मुश्किल समय है और माता-पिता के लिए भी जो प्रयास कर रहे हैं कि उनका ध्यान घर से ही शिक्षा हासिल करने पर केंद्रित रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एगुएरो ने आठ मार्च से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है क्योंकि कोरोना वायरस के फैलने के खतरे के कारण इंग्लैंड सहित लगभग पूरी दुनिया में फुटबाल प्रतियोगिताएं बंद कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed