फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Sepp Blatter Resigned as FIFA President

भ्रष्टाचार से घिरी फीफा के अध्यक्ष ब्लाटर ने दिया इस्तीफा

Wed, 03 Jun 2015 09:29 AM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
Sepp Blatter Resigned as FIFA President

भ्रष्टाचार स्कैंडल के कारण आलोचनाओं के कड़े घेरे में आ चुकी फीफा के अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने मंगलवार को इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। चार दिन पहले 79 साल के ब्लाटर पांचवीं बार विश्व फुटबॉल के शीर्ष संस्था के अध्यक्ष चुने गए थे।

विज्ञापन


दरअसल पिछले 17 साल से कुर्सी संभालने वाले ब्लाटर बड़े दबाव में थे। नौबत यह आ गई थी कि 54 देशों के यूरोपीय संघ ने कुछ दक्षिण अमेरिकी देशों के साथ मिलकर वैकल्पिक विश्व कप कराने की धमकी दे डाली थी।
विज्ञापन


ब्लाटर ने मंगलवार को आनन-फानन में बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में इस्तीफे की घोषणा कर दी और साथ ही कहा कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए जल्द ही नई फीफा कांग्रेस बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाटर ने कहा कि नए चुनाव के बाद उन्होंने काफी मनन किया है। फीफा के पुनर्गठन की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं लग रहा कि नए चुनाव के बाद भी विश्व फुटबॉल को सबका समर्थन मिल रहा है।’

15 संदिग्धों पर लगा है आरोप

Sepp Blatter Resigned as FIFA President

ब्लाटर का यह इस्तीफा भ्रष्टाचार के आरोप में ज्यूरिख के एक होटल से सात फीफा अधिकारियों की गिरफ्तारी के हफ्ते भर के अंदर हो गया है।

इन सात अधिकारियों में दो तो फीफा के उपाध्यक्ष हैं। ये गिरफ्तारियां अमेरिकी जांच अधिकारियों के कहने पर हुई जिसमें उन्होंने सात अधिकारियों सहित 15 संदिग्धों पर 150 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी में शामिल होने का आरोप लगाया है।

अमेरिकी जांच अधिकारियों का तो यह भी कहना है कि कई और भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। ये गिरफ्तारियां ज्यूरिख में फीफा की कांग्रेस से दो दिन पहले हुईं थीं।

स्कैंडल के चलते फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था खासकर यूरोपीय देश खुलकर उनके खिलाफ आ गए थे।

यूफा अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी ने तो उनके इस्तीफे की भी मांग कर दी थी, हालांकि इसके बावजूद ब्लाटर प्रतिद्वंद्वी जॉर्डन के प्रिंस अली को हराकर पांचवीं बार फीफा अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे लेकिन यूरोपीय देश उनके विरोध में ही रहे। खुद ब्लाटर ने यूरोप के कुछ फुटबॉल अधिकारियों के अभियान को नफरत भरा करार दे चुके हैं।

क्यों दिया इस्तीफा

Sepp Blatter Resigned as FIFA President

-2018 में रूस और 2022 में कतर विश्व कप मेजबानी के आवंटन को लेकर लग रहे थे भ्रष्टाचार के आरोप। दक्षिण अफ्रीका में 2010 में हुए विश्व कप को लेकर भी उठ रही थी उंगलियां।

-फीफा के दो उपाध्यक्ष सहित सात अधिकारियों की गिरफ्तारी से बड़ा संकट पैदा हो गया था। ब्लाटर के कुछ खासमखास अधिकारी भी शक के घेरे में थे।

-यूरोपीय देशों की संस्था यूएफा खुलकर विरोध में आ गई थी। यूएफा ने 2018 के विश्व कप की जगह वैकल्पिक विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी थी।

यूएएफा ने कर दी थी वैकिल्पक विश्व कप की तैयारी

Sepp Blatter Resigned as FIFA President

फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर के इस्तीफे के बाद शायद यूरोपीय देश का आक्रामक रवैया नरम पड़ जाए लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक ब्लाटर के खिलाफ पूरी तरह लामबंद हो चुके यूरोपीय देश 2018 में रूस में होने वाले फीफा विश्व कप का बहिष्कार कर उसकी जगह नई यूरोपियन चैंपियनशिप या ‘वैकल्पिक विश्व कप’ के आयोजन की उधेड़बुन में थे। इस संबंध में यूरोपीय देशों की शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। ब्लाटर के इस्तीफे के बाद उनके रुख पर निगाहें होंगी।

फीफा ने 2018 में विश्व कप की मेजबानी रूस को सौंपी है लेकिन विश्व कप आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद यूएफा ने इस विश्व कप का बायकॉट करने का फैसला कर लिया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यूरोपीय टीमों और कुछ दक्षिण अमेरिकी देशों को फीफा विश्व कप से अलग होने के लिए मनाने का प्रयास हो रहा है।

चर्चा है कि यूफा इस कोशिश में है कि यूरोपीय देश फीफा विश्व कप 2018 में खेलने की जगह एक यूरोपीय चैंपियनशिप में खेले और इसके लिए कुछ बड़ी दक्षिण अमेरिकी टीमों को भी निमंत्रण भेजा जाए। बर्लिन में शुक्रवार को चैंपियंस लीग फाइनल से पहले एक अहम बैठक होगी।

पिछले हफ्ते ज्यूरिख में फीफा कांफ्रेंस से पहले भी यूरोपीय देशों की एक बैठक हुई थी जिसमें 54 देशों के सामने समानांतर यूरोपीय चैंपियनशिप का प्रस्ताव रखा गया था।  डेनमार्क के एक अधिकारी का कहना है कि यूरोपीय देशों का विश्व कप के बहिष्कार करने और समानांतर चैंपियनशिप आयोजित करने का विचार भ्रष्टाचार से ग्रस्त वैश्विक फुटबॉल में सुधार का कदम होगा।

फीफा की कमाई पर भी लटक गई थी तलवार

Sepp Blatter Resigned as FIFA President

यूरोपीय टीमें यदि 2018 विश्व कप से अलग हो जाती तो सेप ब्लाटर की अगुआई वाली फीफा को बड़ा आर्थिक झटका लग सकता था। इससे प्रशंसकों और प्रायोजकों की नजर में फीफा विश्व कप की लोकप्रियता में गिरावट आने का खतरा था।

भ्रष्टाचार स्कैंडल के कारण प्रायोजक पहले ही नाराज चल रहे थे। यूरोपीय देशों के बड़े बहिष्कार से विश्व कप की प्रतिष्ठा पर फर्क पड़ने से टीवी और व्यवसायिक अधिकारों से होने वाली कमाई पर भी असर पड़ता। विश्व कप से फीफा को लगभग तीन बिलियन डॉलर की कमाई होने का अनुमान लगाया जाता है।

नंबर गेम

54 : देश हैं यूरोपीय संघ में जो फीफा के विरोध में आ गए हैं।

209 : सदस्य है फुटबॉल की शीर्ष संस्था फीफा में।

03 : बिलियन डॉलर की अनुमानित कमाई होती है विश्व कप से फीफा को।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed