{"_id":"b011d720-58dc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sepp-blatter-kevin-prince-boateng-is-running-away-from-racism","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच बीच में छोड़ना नस्लभेद का हल नहीं: ब्लेटर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैच बीच में छोड़ना नस्लभेद का हल नहीं: ब्लेटर
लंदन/एजेंसी
Updated Mon, 07 Jan 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) अध्यक्ष सैप ब्लेटर ने कहा है कि मैचों के दौरान नस्लभेदी टिप्पणियों के चलते खिलाड़ियों को मैच बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। अबु धावी के 'द नेशनल न्यूजपेपर' की वेबसाइट पर रविवार को प्रकाशित साक्षात्कार में ब्लेटर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैच छोड़कर चले जाना अच्छा विकल्प है। आप मैच छोड़कर भाग सकते हैं लेकिन तभी जब आप मैच हार जायें। मैं कहना चाहूंगा कि स्टेडियम में नस्लभेद कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'
विज्ञापन
ब्लेटर पिछले सप्ताह एसी मिलान टीम के मैच बीच में छोड़कर चले जाने के कदम पर टिप्पणी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर रहे इतालवी फुटबाल परिसंघ से अभी उन्हें इस बारे में पूरी रिपोर्ट मिलनी बाकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति सिर्फ कड़े प्रतिबंध लगाकर ही रोकी जा सकती है। कड़ी सजा के रूप में आरोपी खिलाड़ियों के अंक कम किये जा सकते हैं या इसी तरह की कोई सजा दी जा सकती है।
विज्ञापन