फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Senegal qualifies for FIFA World Cup 2018 Italy in edge of exit

सेनेगल ने 16 साल बाद कटाया विश्वकप का टिकट, इटली के सामने बाहर होने का खतरा 

Sat, 11 Nov 2017 07:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 11 Nov 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
Senegal qualifies for FIFA World Cup 2018 Italy in edge of exit
सेनेगल फुटबॉल टीम
साल 2002 में जापान-दक्षिण कोरिया की संयुक्त मेजबानी में खेले गए विश्वकप के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को मात देकर सनसनी मचाने वाली  सेनेगल ने रूस में आयोजित होने वाले 2018 विश्वकप के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। जोहानेसबर्ग के पोलोकवाने में खेले गये मुकाबले में सेनेगल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलने वाले दियाफ्रा साखू और सादियो माने के शानदार खेल के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से मात देकर विश्वकप में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन


सेनेगल के लिये माने के पास पर साखू ने पहला गोल किया जबकि दक्षिण अफ्रीका के आत्मघाती गोल में भी दोनों का हाथ था, यह गोल थामसांक्वा एमखिजे ने किया। इस जीत से सेनेगल ने ग्रुप डी में पांच अंक की निर्णायक बढ़त बना ली। उसने इससे पहले सिर्फ एक बार 2002 में विश्वकप के लिये क्वालीफाई किया था और दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही थी। उसके शानदार खेल की वजह से डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को पहले दौर में ही विश्वकप से बाहर होना पड़ा था। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ स्वीडन ने फुटबाल विश्व कप प्लेऑफ मुकाबले के पहले चरण में चार बार की चैम्पियन इटली को 1-0 से हराकर 2018 विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने की उसकी राह मुश्किल कर दी है। स्वीडन के लिये सब्सटीट्य़ूट खिलाड़ी जैकब योहानसन ने 61वें मिनट में गोल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल होने वाले विश्वकप में क्वालीफाई करने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिये इटली को अब दूसरे चरण के घरेलू मुकाबले में स्वीडन को हराना होगा। यदि इटली विश्वकप के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रहती है तो 60 साल में ऐसा दूसरी बार होगा। इससे पहले 1958 में इटली विश्वकप में क्वालीफाई करने में असफल रही थी।


होंडुरास के सान पेड्रो सुला में खेले गये एक अन्य मुकाबले में होंडुरास ने ऑस्ट्रेलिया से गोल रहित ड्रा खेला। एशिया-कॉनकैफ प्लेआफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के टामी जूरिस दोनों हाफ में गोल करने के मौकों को चूक गये। हालांकि इस ड्रा से ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई करने के करीब पहुंच गया है। दोनों टीमों के बीच बुधवार को दूसरे दौर का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में खेला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed