फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Scuffle breaks out at end of Club World Cup final as Luis Enrique, Donnarumma confront Joao Pedro

FIFA Club World Cup: फाइनल में चले लात-घूंसे, PSG-चेल्सी के खिलाड़ी भिड़े, कोच एनरिक ने पेड्रो को दिया धक्का

Mon, 14 Jul 2025 09:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ईस्ट रदरफोर्ड (अमेरिका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ईस्ट रदरफोर्ड (अमेरिका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Jul 2025 09:57 AM IST
सार

चेल्सी ने पहले हाफ में तीन गोल दागे। इसमें 43वें मिनट में पेड्रो का गोल भी शामिल है। इसके अलावा कोल पामर ने 22वें और 30वें मिनट में गोल किया। इससे चेल्सी ने पीएसजी को फाइनल में 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन
Scuffle breaks out at end of Club World Cup final as Luis Enrique, Donnarumma confront Joao Pedro
क्लब विश्व कप के फाइनल मैच में हाथापाई - फोटो : Twitter

विस्तार

रविवार को फीफा क्लब विश्व कप फाइनल के बाद हाथापाई हो गई, जिसमें पेरिस सेंट जर्मेन के कोच लुइस एनरिक और गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा चेल्सी के फॉरवर्ड जोआओ पेड्रो को धक्का देते हुए दिखाई दिए। चेल्सी ने पीएसजी को 3-0 से हराकर क्लब विश्व कप 2025 का खिताब जीता। चेल्सी ने पहले हाफ में तीन गोल दागे। इसमें 43वें मिनट में पेड्रो का गोल भी शामिल है। इसके अलावा कोल पामर ने 22वें और 30वें मिनट में गोल किया। मैच काफी तनावपूर्ण हो गया जब पीएसजी के जोआओ नेवेस को मार्क कुकुरेला के बाल पकड़कर गिराने के लिए रेड कार्ड दिखाया गया और छह पीले कार्ड भी दिए गए।
विज्ञापन

एनरिक सेंटर सर्कल के पास मैदान पर थे और ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने जोआओ पेड्रो का गला दबा दिया हो। पीएसजी के गोलकीपर डोनारुम्मा ने 23 वर्षीय पेड्रो को धक्का भी दिया, जिससे वह गिर गए। चेल्सी के मैनेजर एंजो मारेस्का ने साथी इतालवी खिलाड़ी डोनारुम्मा को मैदान से जाने को कहा।

मैच के बाद पीएसजी के कोच एनरिक ने एक अनुवादक के जरिए कहा, 'आखिरकार यह पूरी तरह से टाला जा सकता था। मेरा लक्ष्य और मेरा उद्देश्य हमेशा की तरह, बड़ी समस्याओं से बचने के लिए फुटबॉलरों को अलग करना है। बहुत तनाव था, बहुत दबाव था और कई लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे।' पीएसजी के डिफेंडर अचरफ हकीमी जोआओ पेड्रो और चेल्सी के मिडफील्डर आंद्रे सैंटोस की ओर कुछ इशारा करते हुए दिखे, जिसके बाद यह पूरा बवाल शुरू हुआ।

वहीं, चेल्सी के जोआओ पेड्रो ने सैंटोस के बारे में कहा, 'मैंने पीएसजी के खिलाड़ियों को उन्हें घेरते देखा। एक अच्छे ब्राजीलियन की तरह, मैं अपने दोस्त को बचाने गया था। वहां बहुत सारी भीड़ आ गई और अंत में मुझे धक्का दिया गया। ऐसी बातें होती रहती हैं। हमें हारना मंजूर नहीं है। अब जश्न मनाने का समय है।' मारेस्का ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह झगड़ा कैसे शुरू हुआ। उन्होंने कहा, 'मैंने देखा कि कुछ हो रहा था, लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed