{"_id":"47f25ec8-6ae1-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"santosh-trophy-qualifiers-begin-feb-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष ट्रॉफी फुटबाल एक फरवरी से","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
संतोष ट्रॉफी फुटबाल एक फरवरी से
वाराणसी/एजेंसी
Updated Wed, 30 Jan 2013 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
67वीं राष्ट्रीय सीनियर फुटबाल टूर्नामेंट संतोष ट्रॉफी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक फरवरी से खेला जाएगा। उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के अध्यक्ष मोहम्मद शम्सुद्दीन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 16 फरवरी तक चलने वाली इस टूर्नामेंट का आयोजन 22 साल बाद वाराणसी में हो रहा है। टूर्नामेंट में 15 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं । यहां के सिगरा स्टेडियम में रोजाना दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 66वीं संतोष ट्रॉफी का खिताब सेना ने जीता था। उड़ीसा में हुए फाइनल मैच में सेना ने तमिलनाडु को 3-2 से हराकर संतोष ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन