{"_id":"83f502a0-6315-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"salgaocar-beat-mohun-bagan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैन से लौटी मोहन बागान को मिली शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बैन से लौटी मोहन बागान को मिली शिकस्त
मापूसा/खेल डेस्क
Updated Sun, 20 Jan 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
एआईएफएफ के फैसले के बाद प्रतिबंध से लौटकर आई-लीग में वापसी करने वाली मोहन बागान का आगाज करारी हार से हुआ। रविवार को सलगावकर से हुए पहले फुटबाल मुकाबले में मोहन बागान को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच खेले गए इस मैच में सलगावकर के लिए उसके विदेशी खिलाड़ी गाब्रियल ओबाटोला और जोसमर डा सिल्वा ने गोल ठोके। मोहन बागान के आई-लीग के सभी अंक काट लिए गए हैं इसलिए उसे नई शुरुआत करनी पड़ रही है। रेलिगेशन से बचने के लिए मोहन बागान के पास अभी 15 मैच और हैं।
विज्ञापन