{"_id":"65a608c80603f712b80a35e6","slug":"sagiv-jehekel-turkey-accuses-israeli-footballer-of-spreading-hatred-released-after-detention-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagiv Jehekel: तुर्किये ने इस्राइली फुटबालर पर लगाए नफरत फैलाने के आरोप, हिरासत के बाद रिहा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Sagiv Jehekel: तुर्किये ने इस्राइली फुटबालर पर लगाए नफरत फैलाने के आरोप, हिरासत के बाद रिहा
Tue, 16 Jan 2024 10:10 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:10 AM IST
सार
सागिव जेहेकेल ने मैच के दौरान अपनी कलाई पर पट्टी बांध रखी थी जिस पर लिखा था ‘100 डेज 7.10 ’। उसका इशारा सात अक्टूबर की तरफ था जब हमास ने इस्राइल पर हमला करके कई लोगों को बंधक बनाया था।
विज्ञापन
सागिव जेहेकेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तुर्किये ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के प्रति एक शीर्ष फुटबॉल लीग मैच के दौरान एकजुटता दिखाने वाले इस्राइली फुटबॉल खिलाड़ी सागिव जेहेकेल पर नफरत भड़काने का आरोप लगाया है। उसे सुनवाई पूरी होने तक हिरासत से रिहा कर दिया गया है। अंताल्यास्पोर टीम के इस खिलाड़ी को रविवार की रात पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। उसने मैच के दौरान अपनी कलाई पर पट्टी बांध रखी थी जिस पर लिखा था ‘100 डेज 7.10 ’। उसका इशारा सात अक्टूबर की तरफ था जब हमास ने इस्राइल पर हमला करके कई लोगों को बंधक बनाया था।
इस्राइल के इस खिलाड़ी ने पुलिस से कहा कि वह सिर्फ इतना चाहता था कि जंग खत्म हो जाए। कानून मंत्री यिलमाज तुंक ने कहा कि जेहेकेल पर सार्वजनिक रूप से नफरत और दुश्मनी फैलाने के आरोप लगाये गए हैं।
विज्ञापन
इस्राइल के इस खिलाड़ी ने पुलिस से कहा कि वह सिर्फ इतना चाहता था कि जंग खत्म हो जाए। कानून मंत्री यिलमाज तुंक ने कहा कि जेहेकेल पर सार्वजनिक रूप से नफरत और दुश्मनी फैलाने के आरोप लगाये गए हैं।
विज्ञापन