{"_id":"6163c06b8ebc3e25d50cf681","slug":"saff-championships-2021-india-beat-nepal-by-1-0-sunil-chhetri-scores-77th-goal-quals-great-pele-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप: भारत ने नेपाल को 1-0 से हराया, सुनील छेत्री ने की महान पेले के रिकॉर्ड की बराबरी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप: भारत ने नेपाल को 1-0 से हराया, सुनील छेत्री ने की महान पेले के रिकॉर्ड की बराबरी
Mon, 11 Oct 2021 10:11 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माले
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:11 AM IST
सार
भारत के कप्तान सुनील छेत्री ने सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में नेपाल के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया। इस मैच में भारत ने नेपाल को 1-0 से हराया। सुनील ने मुकाबले के दौरान गोल कर महान पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
सैफ चैंपियनशिप- भारत बनाम नेपाल
- फोटो : twitter@IndianFootball
विस्तार
माले मे चल रही सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने 77वें अंतरराष्ट्रीय गोल के साथ ब्राजील के पूर्व महान फुटबॉलर पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सुनील के इस गोल के चलते भारत नेपाल को 1-0 से हराने में सफल रहा। भारतीय कप्तान ने यह गोल 83वें मिनट में किया।
विज्ञापन
सुनील का 123वां अंतरराष्ट्रीय मैच
कप्तान सुनील छेत्री का यह 123वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। जिसमें वह अपने इंटरनेशनल फुटबॉल करियर का 77वां गोल करने में सफल रहे। इस गोल के जरिए उन्होंने पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पेले ने 92 मुकाबलों में 77 गोल दागे थे।
विज्ञापन
सुयंक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले तीसरे फुटबॉलर
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल जगत में सुनील छेत्री सबसे ज्यादा गोल करने वाले संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वह संयुक्त अरब अमीरात के अली मबखौत के 77 गोल की बराबरी पर हैं। छेत्री से आगे सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी हैं। रोनाल्डो के नाम 112 गोल जबकि मेसी के नाम 79 अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हैं।
विज्ञापन
अंकतालिका में तीसरे स्थान पर भारत
सात बार सैफ फुटबॉल चैंपयनशिप का खिताब जीत चुका भारत अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। इस दौरान भारत ने तीन मैच खेले जिसमें उसने पांच अंक हासिल किए। जबकि मालदीव और नेपाल के तीन-तीन मैचों से छह अंक हैं। अगर भारत को 16 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में जगह बनानी है तो उसे मेजबान मालदीव के खिलाफ बुधवार को होने वाले अपने अंतिम राउंड रॉबिन लीग मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।