{"_id":"5e15ecda8ebc3e87c20e64d4","slug":"sadio-mane-beats-mohamed-salah-riyad-mahrez-to-be-crowned-africa-2019-player-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालाह को पछाड़कर माने बने अफ्रीका के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सालाह को पछाड़कर माने बने अफ्रीका के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर
Wed, 08 Jan 2020 08:23 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 08 Jan 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Sadio Mane
- फोटो : सोशल मीडिया
सेनेगल और लिवरपूल के स्टार खिलाड़ी सादियो माने को पहली बार अफ्रीका का 2019 का साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया। सेनेगल के 27 साल के सादियो माने ने लिवरपूल टीम के अपने साथी मिस्र के मोहम्मद सालाह और मैनचेस्टर सिटी के अल्जीरिया के रियाद महरेज को पछाड़ा।
विज्ञापन
सालाह पिछले दो साल से यह पुरस्कार जीत रहे थे। माने सेनेगल के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें अफ्रीका का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया। इससे पहले 2001 और 2002 में अल हाजी दियोफ को अफ्रीका का साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। माने ने 2019 में 61 मैचों में 34 गोल दागने के अलावा 12 गोल करने में मदद की।
विज्ञापन