फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Rustam Akramov famous football coach who gave international debut to indian legend Bhaichung Bhutia, passes away

Rustam Akramov: फुटबॉल कोच रुस्तम अकरामोव का निधन, भारत के दिग्गज बाईचुंग भूटिया को दिलाया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

Sun, 20 Feb 2022 09:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 20 Feb 2022 09:39 PM IST
सार

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच रुस्तम अकरामोव का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उज्बेकिस्तान के अपने पैत्रिक स्थान पर अंतिम सांस ली। अकरामोव के मार्गदर्शन में 1995 में भारत के दिग्गज फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और टीम ने अपनी सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग हासिल की थी।
 

विज्ञापन
Rustam Akramov famous football coach who gave international debut to indian legend Bhaichung Bhutia, passes away
रुस्तम अकरामोव - फोटो : twitter@IndianFootball

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच रुस्तम अकरामोव का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उज्बेकिस्तान के अपने पैत्रिक स्थान पर अंतिम सांस ली। अकरामोव के मार्गदर्शन में 1995 में भारत के दिग्गज फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और टीम ने अपनी सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग हासिल की थी।

विज्ञापन


उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उज्बेकिस्तान के इस दिग्गज कोच का निधन 15 फरवरी को हुआ। उज्बेकिस्तान की ओलंपिक संस्था ने कहा, ‘‘उज्बेकिस्तान राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और काउंसिल आफ स्पोर्ट्स वेटरंस आफ उज्बेकिस्तान रुस्तम अकरामोव के निधन के संदर्भ में उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है।’’
विज्ञापन


अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने भी अकरामोव के निधन पर शोक जताया है जो 1995 से 1997 तक राष्ट्रीय टीम के प्रभारी रहे। एआईएफएफ ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘हम भारतीय राष्ट्रीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रुस्तम अकरामोव के निधन पर शोक जताते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन




अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान अकरामोव कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीत पाए लेकिन उनके मार्गदर्शन में सिक्किम के युवा भूटिया को मार्च 1995 में थाईलैंड के खिलाफ नेहरू कप मैच में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका मिला। अकरामोव के मार्गदर्शन में आईएम विजयन, कार्लटन चैपमैन और ब्रूनो कोटिन्हो जैसे दिग्गजों के अलावा युवा भूटिया भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा थे।

अकरामोव के मार्गदर्शन में भारतीय टीम फरवरी 1996 में अपनी सर्वश्रेष्ठ 94वीं रैंकिंग पर पहुंची। भारतीय टीम इसके अलावा 2017 और 2018 में 96वीं रैंकिंग पर पहुंची थी।


अकरामोव का जन्म 1948 में ताशकंद के समीप हुआ। वह स्वतंत्र उज्बेकिस्तान के पहले कोच थे। उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय टीम ने 1992-1994 से दो साल के उनके कार्यकाल के दौरान हिरोशिमा एशियाई खेलों (1994) और मध्य एशियाई चैंपियनशिप में खिताब जीता। अकरामोव ने अपने करियर के दौरान उज्बेकिस्तान और पूर्व सोवियत फुटबॉल के विकास में बड़ी भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed