फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   row over var in fifa world cup final between france and croatia

VAR से टूटा क्रोएशिया का हौसला, पूर्व खिलाड़ियों ने पेनल्टी पर जमकर निकाली भड़ास

Mon, 16 Jul 2018 03:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
row over var in fifa world cup final between france and croatia
वीएआर

वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) प्रणाली विश्व कप फाइनल के दौरान गहन जांच के अंतर्गत आई, क्योंकि इस तकनीक की मदद से फ्रांस को पेनल्टी मिली और वह क्रोएशिया पर 2-1 की बढ़त बनाने में कामयाब हो गया। 

विज्ञापन


रेफरी नेस्टर पिटाना ने वीएआर स्क्रीन के सामने कई मिनट गुजारे और यह पता करने की कोशिश की थी कि इवान पेरिसिच ने वाकई हैंडबॉल किया है। गेंद उनके हाथ पर जरूर लगी, लेकिन वह बहुत खिंचा हुआ था। गेंद बॉक्स से बाहर भी जा रही थी।
विज्ञापन


जहां क्रोएशियाई खिलाड़ी का यह प्रयास जानबूझकर करने वाला नहीं लगा वहीं पिटाना ने फैसला किया कि उनका हाथ अनैसर्गिक स्थान पर था और फ्रांस को पेनल्टी दे दी। एंटोनी ग्रीजमैन ने इस पर गोल किया और हाफ टाइम से पहले फ्रांस ने 2-1 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेफरी पर इस तरह भड़के फुटबॉल एक्सपर्ट्स

row over var in fifa world cup final between france and croatia
वीएआर

अर्जेंटीना के ऑफिशियल के फैसले का कई लोगों ने समर्थन किया, लेकिन पूर्व खिलाड़ियों, मैनेजर्स और पत्रकारों के अगुआ जो बार्टन का मानना है कि नेस्टर ने गलत फैसला किया। 

फ्लीटवुड टाउन के मौजूदा मैनेजर बार्टन ने ट्विटर पर लिखा, 'अगर आप सोचते हैं कि यह पेनल्टी है तो या तो आप फ्रेंच हैं या फिर आपने कभी फुटबॉल नहीं खेला। एक शानदार मैच को बर्बाद कर सकता था यह फैसला। कैसे पेरिसिच वहां से हटता? उम्मीद है कि यह महत्वपूर्ण पल न हो।

वहीं एक टीवी एक्सपर्ट रॉय कीन ने कहा कि इस पेनल्टी ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। यह बहुत ही अपमानजनक फैसला है। मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व कप्तान रॉय कीन ने कहा, 'इस पेनल्टी के फैसले ने मुझे हैरान कर दिया। क्रोएशियाई खिलाड़ी इससे अच्छे प्रदर्शन के हकदार हैं। मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। यह बहुत ही खराब फैसला है।'

VAR नहीं, रेफरी की आलोचना कीजिए

row over var in fifa world cup final between france and croatia
वीएआर

वहीं जैमी कारागर ने ध्यान दिलाया कि वीएआर प्रणाली की आलोचना करने की जरूरत नहीं है, लेकिन रेफरी की आलोचना की जा सकती है, जिन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने लिखा, 'रेफरी की गलती है वीएआर की नहीं! वीएआर तो सिर्फ घटना का रीप्ले है।'

हालांकि, यह मैच विजयी घटना साबित नहीं हुई, लेकिन कई फुटबॉल एक्सपर्ट्स इसे मैच का टर्निंग पॉइंट मान रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक उस गोल ने क्रोएशिया के हौसले पस्त कर दिए। इसके बाद दूसरे हाफ में वह बराबरी करने के लिए अपनी रणनीतियों में बदलाव करती रही, जिसकी वजह से फ्रांस को गोल करने के आसान मौके मिले। क्रोएशिया और फ्रांस के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिलती तो ज्यादा मजा आता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed