फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ronaldo scores for Juventus beats Torino, Greneda plays draw with Valencia

रोनाल्डो के गोल से यूवेंटस ने टोरिनो को हराया, ग्रेनाडा ने वेलेंसिया को बराबरी पर रोका

Sun, 05 Jul 2020 03:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 05 Jul 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Ronaldo scores for Juventus beats Torino, Greneda plays draw with Valencia
रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फ्री किक पर दागे गोल की मदद से यूवेंटस ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में टोरिनो को 4-1 से हराया। इस मैच के दौरान जियानल्युगी बुफोन ने सिरी ए में सर्वाधिक मैचों में उतरने का रिकॉर्ड भी बनाया।रोनाल्डो ने यूवेंटस की ओर से तीसरा गोल दागा जिससे मौजूदा लीग में उनके लीग गोलों की संख्या 25 हो गई।

विज्ञापन


वह लाजियो के काइरो इमोबाइल से चार गोल पीछे हैं जो शीर्ष पर चल रहे हैं।रोनाल्डो का यूवेंटस की ओर से लगभग दो सत्र में फ्री किक पर यह पहला गोल है। उन्होंने अपने 43वें प्रयास में गोल दागा। यह रोनाल्डो का फ्री किक पर 46वां क्लब गोल है।
विज्ञापन


रोनाल्डो के अलावा यूवेंटस की ओर से पाउलो डाइबाला और युआन कुआड्रेडो ने पहले हाफ में गोल दागे जबकि टोरिनो की ओर से एंड्रिया बेलोटी ने गोल किया। टोरिनो के डिफेंडर कोफी जिदजी ने दूसरे हाफ में आत्मघाती गोल भी दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूवेंटस ने इस जीत से अपने रिकॉर्ड में सुधार करने वाले लगातार 10वें खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। टीम ने दूसरे स्थान पर चल रहे लाजियो पर सात अंक की बढ़त बना ली है जिसे एसी मिलान के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। यूवेंटस के बुफोन का इटली की शीर्ष लीग में यह 648वां मैच था जिससे 42 साल के इस गोलकीपर ने एसी मिलान के पूर्व दिग्गज पाउलो मालदीनी को पीछे छोड़ दिया। मालदीनी ने 2009 में रिकॉर्ड बनाया था।

वेलेंसिया को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में ग्रेनाडा ने 2-2 से बराबरी पर रोक दिया। इस ड्रॉ के साथ वेलेंसिया का लगातार तीन मैच में हार का क्रम टूट गया, लेकिन टीम पिछले चार मैचों में जीत दर्ज करने में नाकाम रही है। कोरोना वायरस महामारी के निलंबन के बाद लीग के दोबारा शुरू होने पर वेलेंसिया की टीम सात मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है और अंक तालिका में नौवें स्थान पर चल रही है।


वेलेंसिया पर अगले सत्र में यूरोपीय लीग से बाहर रहने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रेनाडा को 86वें मिनट में फेडे विको ने फ्री किक पर गोल दागकर बराबरी दिलाई। ग्रेनाडा ने 61वें मिनट में कार्लोस फर्नांडिज के पेनल्टी किक पर दागे गोल से बढ़त बनाई, लेकिन वेलेंसिया ने 63वें मिनट में मनु वालेजो और 68वें मिनट में गोंसालो गुएडेस के गोल की बदौलत स्कोर 2-1 कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed