फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ronaldo scores 4 goals to become Liga’s 2nd all-time scorer

रोनाल्डो का 'दे दनादन' दागे ताबड़तोड़ चार गोल

Sun, 06 Mar 2016 08:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
Ronaldo scores 4 goals to become Liga’s 2nd all-time scorer
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

बार्सिलोना में स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के चार गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने ला लीगा के तहत खेले गए एक मुकाबले में सेल्टा विगो को 7-1 से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


इन 4 गोल की बदौलत रोनाल्डो ला लीगा में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 251 गोल करने वाले टेल्मो जारा (1955) को पीछे करते हुए 252 गोल कर लिए हैं। इस मामले में बार्सलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी सबसे आगे चल रहे हैं जिन्होंने 305 गोल किए हैं अब तक।
विज्ञापन


कोच जिनेदिन जिदान के मार्गदर्शन में खेल रहे रियल मैड्रिड की ओर से मैच के 50वें ,58वें, 64वें और 76वें मिनट में रोनाल्डो ने गोल किए। इसके अलावा रियल की ओर से क्लेपर पेपे ने, रोड्रिग्रेज जेसे ने 77वें और गारेथ बेल ने 81वें मिनट में गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्टा की ओर से एकमात्र गोल लागो असपास ने 62वें मिनट में किया। इस शानदार जीत के बाद रियल मैड्रिड के 28 मैचों में 60 अंक हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि

बार्सिलोना 27 मैचों से 69 अंक अर्जित कर शीर्ष पर है। एटलेटिको के 27 मैचों से 61 अंक है और दूसरे स्थान पर है।

मैच के बाद रियल मैड्रिड के कोच जिदान ने कहा, "आप जानते हैं कि रोनाल्डो एक मैच में चार गोल करने की क्षमता रखते हैं। वह चंद लोगों में शामिल हैं जो ऐसा कर सकते हैं। यही कारण है कि वह अद्वितीय हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed