फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ronaldo Beats Messi and neymar to Win FIFA World Footballer of the Year Award

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मेसी और नेमार को हराकर जीता फीफा का ये स्पेशल अवॉर्ड 

Tue, 24 Oct 2017 08:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Tue, 24 Oct 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
Ronaldo Beats Messi and neymar to Win FIFA World Footballer of the Year Award
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : twitter
रियल मेड्रिड और पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोमवार को फीफा वर्ल्ड फुटबॉलर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता। फीफा के बेस्ट अवॉर्ड्स में रोनाल्डो ने दूसरी बार फुटबॉलर ऑफ द ईयर का खिताब जीता।
विज्ञापन


चार बार के बेलन डी ओर अवॉर्ड विजेता ने इस साल मेड्रिड क्लब के साथ ला लीगा और चैंपियंस लीग का खिताब जीता। रोनाल्डो ने युवेंटस के खिलाफ यूरोपियन कप के फाइनल में दो गोल दागकर रियल को चैंपियन बनाया। रियल मौजूदा फॉर्मेट में अपनी ट्रॉफी बरकरार रखने वाली पहली टीम बन गयी है। 
विज्ञापन


बार्सिलोना क्लब और अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी और पेरिस सेंट जर्मेन व ब्राजील के स्ट्राइकर नेमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था। दोनों रनर्स अप रहे। नेमार और मेसी का नाम राष्ट्रीय टीम के कोचों और कप्तानों व मीडिया और फैंस ने आगे बढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी अवॉर्ड और बेलन डी ओर खिताब के लिए पहले मीडिया ही वोट करती थी, लेकिन अब इन दोनों को अलग-अलग अवॉर्ड कर दिया गया है। रियल मेड्रिड क्लब के कोच जिनेदिन जिदाने को क्लब की सफलता के आधार पर मैनेजर ऑफ द ईयर की ट्रॉफी भेंट की गई।

वैसे आपको बता दें कि फीफा के बेस्ट फुटबॉलर ऑफ द ईयर की लिस्ट में रियल मेड्रिड क्लब के पांच खिलाड़ियों का नाम साल की सर्वश्रेष्ठ एकादश में शामिल किया गया है। इसमें मार्सेलो, सर्जियो रामोस, लुका मोड्रिक, टोनी क्रूस और रोनाल्डो का नाम शामिल है। इसके अलावा मेसी, नेमार, जियानलुइगी बफन, डानी आल्वेस, लियोआर्डो बोनुसी और आंद्रेस इनियेस्ता का नाम भी शामिल है।


आर्सेनल के स्ट्राइकर ओलिवर जिरुड को साल का सर्वश्रेष्ठ गोल करने के लिए पुस्कस अवॉर्ड के खिताब से नवाजा गया। जिरुड ने क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ फ्रेंचमैन स्कोरिपियन किक जमाकर गोल किया था। वहीं बफन को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया।  नीदरलैंड्स की लिएक मार्टेन्स को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed