फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ronaldo announced support to messi

रोनाल्डो ने की मेसी को समर्थन की घोषणा

Wed, 07 Nov 2012 12:13 PM IST
रियो डी जेनेरियो/एजेंसी
रियो डी जेनेरियो/एजेंसी Updated Wed, 07 Nov 2012 12:13 PM IST
विज्ञापन
ronaldo announced support to messi

ब्राजील के महान फुटबाल खिल़ाडी रोनाल्डो ने कहा है कि अगर उन्हें मतदान का मौका मिला तो वह ब्राजील के स्टार लियोनेल मेसी को फीफा के बालून डी ओर पुरस्कार के लिए नामित करना चाहेंगे। गौरतलब है कि रोनाल्डो ने तीन बार फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईअर पुरस्कार जीता है।

विज्ञापन


वर्ष 2010 में इस पुरस्कार को यूरोपीयन फुटबाल के बालून डी ओर पुरस्कार के साथ साझा कर दिया गया था। रोनाल्डो ने कहा कि स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेंटीनी खिल़ाडी मेसी रियल मेड्रिड के पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो से अधिक इस पुरस्कार के हकदार हैं। रोनाल्डो ने कहा, मेसी को मेरा मत मिलेगा, क्योंकि वह गोल करने के साथ-साथ फैसला लेने में रोनाल्डो से काफी आगे हैं। वह फुटबाल में जादुई शक्ति लाने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन


रोनाल्डो बेहद तकनीकी खिल़ाडी हैं। वह काफी कलात्मक भी हैं, लेकिन मेसी ने हमेशा से अचम्भित करने वाले काम किए हैं। रोनाल्डो ने यह भी कहा कि कोच ऑफ द ईअर के लिए उनका मत हमेशा की तरह रियल के कोच जोस मोरिन्हो के पक्ष में जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed