फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Robin-van-Persie-scored-for-Man-United

पर्सी के गोल ने मैनचेस्टर युनाइटेड को दिलाई जीत

Tue, 12 Nov 2013 01:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Nov 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
Robin-van-Persie-scored-for-Man-United

रॉबिन वान पर्सी के शानदार गोल की बदौलत मैनचेस्टर युनाइटेड ने आर्सेनल को हराकर प्रीमियर लीग में अपनी चुनौती कायम रखी है।

विज्ञापन


मैनचेस्टर युनाइटेड ने आर्सेनल को 1-0 से हराया। युनाइटेड के लिए यह जीत इस मायने में बेहद खास है क्योंकि उसके लिए विजयी गोल करने वाले रॉबिन वान पर्सी इस टीम से जुड़ने से पहले आर्सेनल के लिए खेलते थे।
विज्ञापन


पर्सी ने युनाइटेड के लिए खेलते हुए अपने पूर्व क्लब के खिलाफ लगातार तीन मैचों में गोल करने का कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने पिछले साल आर्सेनल क्लब छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच के बाद प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर युनाइटेड के 11 मैचों से 20 अंक हैं और अंकतालिका में टीम पांचवें पायदान पर है। जबकि इस सूची में आर्सेनल इतने ही मैचों से 25 अंक हैं वह पहले स्थान पर है। लिवरपुल 23 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

पहले स्थान पर काबिज आर्सेनल को इस हार से दूसरे नंबर पर मौजूद लिवरपुल से बढ़त में दो अंकों की कम हो गई है।

डच स्ट्राइकर ने खेल के 27वें मिनट में कॉर्नर से वायने रूनी के शानदार हेडर को गोल बदल दिया।

वहीं सदरलैंड ने मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हरा दिया। जबकि न्यूकैसल ने टोटनहेम को इसी स्कोर से हराकर पूरे अंक हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed