फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Robert Lewandowski says i made a mistake to vote ronaldo

'रोनाल्डो को अपना वोट देकर कर दी बड़ी गलती'

Wed, 14 Jan 2015 02:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Jan 2015 02:35 PM IST
विज्ञापन
Robert Lewandowski says i made a mistake to vote ronaldo

साल 2014 का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को चुना गया है। खिलाड़ियों की वोटिंग के बाद फीफा ने रोनाल्डो को यह खिताब दिया। उनके बाद दूसरे स्थान पर अर्जेँटीना के लियोनल मेसी रहे।

विज्ञापन


रोनाल्डो को तीसरी बार साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने जाने के बाद बेयर्न म्युनिख टीम के स्ट्राइकर और पौलेंड फुटबॉल टीम के कप्तान रॉबर्ट लेवांडोवस्की ने चौंकाने वाला बयान दे दिया। उन्होंने कहा, "मैंने रोनाल्डो को वोट देकर बड़ी गलती कर दी।"
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें दोबारा वोट डालने का मौका मिले तो वह अपना वोट बदलना चाहेंगे। वह अपना वोट बदलना चाहते हैं। लेवांडोवस्की के अनुसार रोनाल्डो इस खिताब के हकदार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोलिश कप्तान ने नुएर से मांगी माफी

Robert Lewandowski says i made a mistake to vote ronaldo

बुधवार ‌को रॉबर्ट लेवांडोवस्की ने कहा, "क्रिस्टियानो रोनाल्डो से बेहतर बेयर्न म्युनिख टीम के गोलकीपर मैनुएल नूएर हैं। दरअसल, यह वोटिंग अगस्त माह में हुई थी, इस कारण मुझे नुएर की प्रतिभा का उतना पता नहीं था।"

लेवांडोवस्की आगे कहते हैं" नुएर एक अच्छे गोलकीपर होने के साथ-साथ बेहतर ‌इंसान भी है। तुम्हें वोट न देकर मैंने गलती की है। मुझे माफ करना।" उन्होंने रोनाल्डो और दूसरे नंबर पर रहे लियोनल मेसी के बीच वोटिंग के काफी अंतर पर हैरानी भी जताई।

उल्लेखनीय है कि वोटिंग के वक्त लेवांडोवस्की की पहली पसंद रोनाल्डो ही थे। इसके अलावा बाकी की दो पसंद में भी उन्होंने नुएर को नहीं चुना था। (फोटोः रॉबर्ट लेवांडोविस्की)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed