{"_id":"601ad6b87bb6876d3238b512","slug":"robbie-fowler-guilty-of-making-insulting-remarks-against-isl-referees-suspended-for-4-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रैफरियों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी कर बुरे फंसे फाउलर, चार मैचों के लिए निलंबित","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय रैफरियों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी कर बुरे फंसे फाउलर, चार मैचों के लिए निलंबित
Wed, 03 Feb 2021 10:31 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
रॉबी फाउलर
- फोटो : social media
ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के कोच रॉबी फाउलर को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में भारतीय रैफरियों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने पर चार मैचों के लिए निलंबित कर दिया है। सीनियर वकील उषानाथ बनर्जी की अध्यक्षता वाली अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की अनुशासन मिति ने फोलेर को यह सजा सुनाई। फोलेर ने कहा था कि उन्हें पता नहीं कि रैफरी अंग्रेजो के खिलाफ हैं या ईस्ट बंगाल के खिलाफ।
विज्ञापन
अनुशासन समिति ने कहा, 'फोलेर की इस टिप्प्णी से भारत में रैफरियों की गरिमा, साख और छवि को ठेस पहुंची है।' समिति ने उनसे यह बताने को कहा कि उनके बयान का क्या मतलब था। समिति के अनुसार फोलेर ने जवाब नहीं दिया और कहा कि उन्होंने कोई नस्लीय या दुर्भावना से ग्रसित टिप्पणी नहीं की है ।
विज्ञापन
लिवरपूल के इस महान खिलाड़ी ने एफसी गोवा के खिलाफ 29 जनवरी को ईस्ट बंगाल के 1-1 से ड्रॉ रहे मैच के बाद यह टिप्पणी की थी। ईस्ट बंगाल ने दिन में फाउलर का बचाव करते हुए इससे इनकार किया था कि उन पर कथित नस्लीय टिप्पणियों का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन