फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Restoration of Games in the country after eight months, ATK Mohun Bagan defeated Kerala Blasters in ISL 2020

ISL 2020: देश में आठ माह बाद हुई खेलों की बहाली, एटीके मोहन बागान ने केरल ब्लास्टर्स को हराया

Fri, 20 Nov 2020 11:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 20 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Restoration of Games in the country after eight months, ATK Mohun Bagan defeated Kerala Blasters in ISL 2020
एटीके - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना और लॉकडाउन की वजह से आठ माह से बंद पड़ी खेल गतिविधियां शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) साथ बहाल हो गई। यह लॉकडाउन लागू होने के बाद देश में आयोजित होने वाला पहला बड़ा टूर्नामेंट है। 

विज्ञापन


दर्शकों की गैरमौजूदगी में बंद दरवाजों के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में पूर्व चैंपियन एटीके मोहन बागान ने केरल ब्लास्टर्स को हराकर जीत से अपने अभियान की शुरुआत की। एटीके के साथ विलय के बाद पदार्पण कर रही मोहन बागान ने यहां खेले गए मुकाबले में केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया।
विज्ञापन


पिछले सत्र में 15 गोल के साथ एटीके के शीर्ष स्कोरर रहे फिजी के रॉय कृष्णा ने मैच का एकमात्र गोल 67वें मिनट में दागा। ब्लास्टर्स की टीम इस मैच में मजबूत डिफेंस के साथ उतरी थी और उसने पहले हाफ में एटीके मोहन बागान की टीम को गोल से वंचित रखा लेकिन कृष्णा ने दूसरे हाफ में महत्वपूर्ण गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी की नजरें इस मुकाबले के दौरान 131 साल पुराने क्लब मोहन बागान पर टिकी थी जो तीन बार के गत चैंपियन एटीके के साथ विलय के बाद आईएसएल में पदार्पण कर रहा था।

फुटबॉल को वापस लाने में काफी साहस की जरूरत पड़ी: अंबानी

Restoration of Games in the country after eight months, ATK Mohun Bagan defeated Kerala Blasters in ISL 2020
आईएसएल - फोटो : social media

भारत में बड़ी खेल प्रतियोगिता की बहाली का स्वागत करते हुए फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि कोविड-19 के बीच फुटबॉल को वापस लाने के लिए काफी साहस और दृढ़ संकल्प और योजना की जरूरत पड़ी।

आईएसएल द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में अंबानी ने कहा, ‘इस महामारी के दौर में हमारी जिंदगी में फुटबॉल को वापस लाने के लिए काफी साहस, दृढ़ संकल्प और योजना की जरूरत पड़ी। मुझे पूरा भरोसा है कि आईएसएल के अगले चार महीने हमारी जिंदगी में खुशी, रोमांच और सकारात्मकता भर देंगे।’

अंबानी ने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि आईएसएल भारत में इतने व्यापक स्तर पर आयोजित होने वाली पहली खेल प्रतियोगिता बन जाएगी। फिर से आपके घरों में लीग की वापसी करके हम बहुत खुश हैं और इसका प्रसारण भारत के बाहर 80 से ज्यादा देशों में किया जाएगा।’

उन्होंने यह भी कहा कि आईएसएल का 2020-21 सत्र बहुत ही रोमांचक सत्र होगा क्योंकि इसमें दो ऐतिहासिक क्लब - मोहन बागान और ईस्ट बंगाल जुड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed