कोपा डेलरे: मिरानडेस को हराकर सोसिदाद 32 साल बाद फाइनल में, म्बापे की हैट्रिक से पीएसजी जीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल सोसिदाद ने कोपा डेलरे के दूसरे चरण के सेमीफाइनल में मिरानडेस को 1-0 से और कुल 3-1 के अंतर से मात देकर 32 साल में पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। अब 18 अप्रैल को सोसिदाद का सामना सेविला और एथलेटिको बिलबाओ के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। मैच का एकमात्र गोल मिखेल ने 41वें मिनट में पेनाल्टी पर दागा। दो बार (1909, 1987) के विजेता सोसिदाद ने क्वार्टर फाइनल में रियल मैड्रिड को 4-3 से मात दी थी। सोसिदाद आखिरी बार 1988 में फाइनल में पहुंचा था जहां उसे बार्सिलोना के हाथों 0-1 से हार मिली थी। बार्सिलोना ने रिकॉर्ड 30 और बिलबाओ ने 23 बार यह ट्रॉफी जीती है।
म्बापे की हैट्रिक से पीएसजी फ्रेंच कप के खिताबी मुकाबले में
कलियान म्बापे (14वें, 70वें, 90+2वें मिनट) की हैट्रिक के दम पर पेरिस सेंट जर्मेंन (पीएसजी) ने लियोन को एकतफा मुकाबले में 5-1 से शिकस्त देकर फ्रेंच कप के खिताबी मुकाबले प्रवेश कर लिया। म्बापे अब तक सभी मुकाबलों में 30 गोल कर चुके हैं। अन्य दो गोल नेमार (64वें मिनट) और पाब्लो (81वें मिनट) ने किए। लियोन के लिए एकमात्र गोल मार्टिन ने 11वें मिनट में किया। लियोन को लगातार पांच मैचों के बाद हार मिली।