फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid star Gareth Bale donates 500000 pounds to fight coronavirus in Spain and Wales

जहां जन्मे उस अस्पताल को रीयाल मैड्रिड के स्टार बेल ने दान किए पांच लाख पाउंड

Thu, 23 Apr 2020 02:18 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 23 Apr 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Real Madrid star Gareth Bale donates 500000 pounds to fight coronavirus in Spain and Wales
Football - फोटो : पेक्सेल्स

रीयाल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर जेरेथ बेल ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए कार्डिफ के उस अस्पताल को पांच लाख पाउंड दान दिया है, जहां उनका जन्म हुआ था। सात साल पहले स्पेन के मशहूर क्लब से जुड़ने के बाद चार चैंपियंस लीग खिताब जीत चुके बेल ने इस दान की घोषणा ‘कार्डिफ एंड वेल हैल्थ बोर्ड’ के एक ट्वीट में की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं कोरोना महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में कड़ी मेहनत और बलिदान कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। वेल्स के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल की मेरे दिल में खास जगह है। मैं यही पैदा हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार इस संकट में उसके साथ खड़ा होना चाहता हूं। आप शानदार काम कर रहे हो, बहुत धन्यवाद। वेल्स में बुधवार तक इस महामारी से 624 लोग मारे जा चुके हैं जबकि 8000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed