फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid on the top position in la liga

शानदार जीत के साथ शीर्ष पहुंचा रियल मैड्रिड

Mon, 10 Feb 2014 04:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 10 Feb 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
Real Madrid on the top position in la liga

अपने स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना खेल रही रियल मैड्रिड ने विलारियाल को 4-2 से हराकर ला लीगा टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

विज्ञापन


वहीं स्पेनिश लीग में एटलेटिको मैड्रिड को अलमेरिया के हाथों 0-2 से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा।

रियल मैड्रिड के लिए गेराथ बेल और जेस रोड्रिग्स ने एक-एक गोल दागा। साथ ही उन्होंने दो गोल के लिए बेहतरीन मूव बनाया जिसकी बदौलत करीम बेनजेमा दो गोल करने में सफल रहे। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो तीन मैचों में निलंबन के कारण इस मैच में नहीं खेल सके थे।
विज्ञापन


गेराथ बेल ने खेल के सातवें मिनट में गोल की शुरुआत की। इसके बाद बेनजेमा ने 25वें मिनट में गोल दागा। 43वें मिनट में विलारियाल के मारियो गास्पर ने गोल किया। जेस ने 64वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी, लेकिन 69वें मिनट में विलारियाल के फॉरवर्ड जियोवानी डॉस संतोस ने फ्री-किक से गोल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीम बेनजेमा ने अपनी टीम की जीत पर मुहर लगाते हुए 76वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया। बेनजेमा स्पेनिश लीग में 13 गोल कर चुके हैं।

रियल और एटलेटिको के 23 मैचों से एक बराबर 57 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर रियल मैड्रिड पहले नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed