फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Real Madrid crashed out of the Champions League as Ajax produced a stunning 4-1 victory

अजाक्स ने रिकॉर्ड 13 बार के चैंपियन रियल मैड्रिड को किया चैंपियंस लीग से बाहर 

Wed, 06 Mar 2019 11:19 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 06 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Real Madrid crashed out of the Champions League as Ajax produced a stunning 4-1 victory
रियल मैड्रिड बनाम अजाक्स

दो साल, नौ महीने और पांच दिन से चला आ रहा रियल मैड्रिड का चैंपियंस लीग पर वर्चस्व मंगलवार को खत्म हो गया। मिलान में 2016 में एटलेटिको मैड्रिड को मात देने के साथ लगातार तीन और कुल 13 चैंपियंस खिताब जीतने का रियल मैड्रिड का सिलसिला अजाक्स ने रोक दिया। 

विज्ञापन


कोपा डेल रे और ला लीगा में खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके रियल मैड्रिड का लगातार चौथी बार चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया। किंग ऑफ यूरोप के नाम से मशहूर रियल मैड्रिड को अजाक्स के हाथों अंतिम-16 के दूसरे चरण के मुकाबले में अपने ही घर में 1-4 से और कुल 3-5 के अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यह रियल की यूरोपियन चैंपियनशिप के नॉकआउट में घर में सबसे बड़ी हार है। यही नहीं यह क्लब के इतिहास का तीसरा मौका है जब उसे सेंटियागो बर्नव्यू स्टेडियम में लगातार चौथी हार मिली। रियल को यह मात लगातार तीन यूरोपीय खिताबों में से पहला जीतने के 1011 दिन बाद मिली। दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जुवेंटस से जुड़ने के बाद क्लब पर पहले ही साल कोई खिताब जीतने में नाकाम रहने का खतरा मंडरा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों हाफ में किए दो-दो गोल 
घर में पहला चरण 1-2 से गंवाने वाले अयाक्स ने दूसरे चरण में रियल को कोई मौका नहीं दिया। उसने चारों गोल पहले हाफ में 11 मिनट और दूसरे हाफ में दस मिनट के भीतर दागे। हाकिम जियेच (सातवें मिनट), डेविड नेरेस (18वें मिनट), दुसान तादिच (62वें मिनट) और जेसी शोन (72वें मिनट) ने उसके लिए गोल किए। रियल मैड्रिड के लिए एकमात्र गोल मार्को असेंसियो ने 70वें मिनट में किया। 

22 साल बाद क्वार्टर फाइनल में अजाक्स 

अजाक्स की टीम 22 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह 1996-97 में अंतिम आठ में पहुंचा था। यही नहीं वह सेंटियागो में चैंपियंस लीग में चार या उससे अधिक गोल करने वाली तीसरी टीम है। वहीं पहले चरण का मुकाबला हारने के बाद रियल पर जीत दर्ज करने वाली वह दूसरी टीम है।  

छह साल बाद रियल : इस हार के साथ ही रियल मैड्रिड पिछले छह वर्षों में पहली मौजूदा चैंपियन टीम बन गई जो क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। इससे पहले 2012-13 में चेल्सी के साथ ऐसा हुआ था। 

टोटनहम आठ साल बाद क्वार्टर फाइनल में 
टोहनहम ने बोरुसिया डॉर्टमुंड को दूसरे चरण के मुकाबले में हैरी केन (48वें मिनट) गोल से 1-0 से और कुल 4-0 के अंतर से मात देकर आठ साल बाद और कुल दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टीम इससे पहले 2011 में अंतिम आठ में पहुंची थी। केन के यूरोपियन चैंपियनशिप में 24 गोल हो गए हैं और वह इस टूर्नामेंट में क्लब की ओर से सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

- 1-4 की हार रियल की यूरोपियन चैंपियनशिप के नॉकआउट में घर में सबसे बड़ी पराजय है  
-लगातार चौथा मुकाबला घर में हारकर सत्र के तीसरे खिताब की दौड़ से बाहर हुआ मैड्रिड

-15 साल बाद रियल मैड्रिड को घर में लगातार चौथी हार मिली। इससे पहले 2004 में ऐसा हुआ था 
-1011 दिन से चैंपियंस लीग में चला आ रहा रियल का वर्चस्व हुआ खत्म  

नैचो फर्नांडेज, डिफेंडर, रियल मैड्रिड ने कहा, 'हम हमेशा चैंपियंस लीग का खिताब नहीं जीत सकते। कभी ना कभी इस क्रम का अंत होना था।' 


2015-16 से चैंपियंस लीग में रियल मैड्रिड 
मैच    जीते    हारे    ड्रॉ    गोल किए    गोल खाए
47     32     07     08      112             50

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed