{"_id":"5b70dbd242c792026c6f19d5","slug":"real-madrid-beats-ac-milan-by-3-1-in-friendship-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्री मैच: बेल व बेंजेमा ने दिलाई रियल मैड्रिड को जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैत्री मैच: बेल व बेंजेमा ने दिलाई रियल मैड्रिड को जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 06:46 AM IST
विज्ञापन
रियल मैड्रिड बनाम एसी मिलान
स्टार फुटबॉलर गेरेथ बेल और करीम बेंजेमा के दम पर रियल मैड्रिड ने एसी मिलान को मैत्री मैच में 3-1 से पराजित किया। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जुवेंटस का दामन थामने के बाद से रियल ने बेल को अपना नया चेहरा बनाया है।
विज्ञापन
वेल्स के बेल ने भी कोच को निराश नहीं करते हुए तीन मैचों में लगातार तीसरा गोल किया। इससे पहले उन्होंने जुवेंटस और रोमा के खिलाफ भी गोल किया था। बेंजेमा ने दूसरे ही मिनट में हेडर से शानदार गोल कर रियल को बढ़त दिला दी। हालांकि उसकी यह बढ़त दो मिनट ही रहेगी। गोंजालो हिगुएन ने चौथे मिनट में एसी मिलान को बराबरी दिला दी।
विज्ञापन
बेल ने (45+1 वें मिनट) हाफ टाइम से कुछ सेकंड पहले गोल कर रियल को फिर 2-1 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल खेला। इंजुरी टाइम (90+1 वें मिनट) में बोर्जा मियोराल ने गोल कर रियल की 3-1 से जीत सुनिश्चत कर दी। रियल को अब बुधवार को यूफा सुपर कप में एटलेटिको मैड्रिड से खेलना है।
विज्ञापन