{"_id":"5cc7476bbdec220708712b55","slug":"rayo-vallecano-beat-real-madrid-by-1-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल बाद निचले स्थान की टीम से हारा रियल मैड्रिड","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
15 साल बाद निचले स्थान की टीम से हारा रियल मैड्रिड
Tue, 30 Apr 2019 12:20 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
रियल मैड्रिड बनाम रायो वेलेकानो
रियल मैड्रिड ने भले ही अपना कोच बदल दिया हो पर उसकी तकदीर बदलती नहीं दिख रही। जिनेदिन जिदान की टीम को ला लीगा में 19वें स्थान पर काबिज रायो वेलेकानो के हाथों 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। 2004 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब रियल को लीग में निचले स्थान की किसी टीम से हार मिली।
विज्ञापन
मैच का एकमात्र गोल खेल के 23वें मिनट में वेलेकानो के एड्रियन इम्बारा ने किया। जिदान के कोच बनने के बाद टीम ने कुल आठ मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ चार ही जीते हैं। उन्होंने टीम में इस मैच के लिए आठ बदलाव किए थे।
विज्ञापन
दस साल बाद हारे दस मैच : रियल मैड्रिड की यह ला लीगा में इस सत्र की दसवीं हार है जो उसका इस लीग का संयुक्त सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले उसने 2008-09 में भी दस मैच हारे थे।
विज्ञापन