फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   PSG won UEFA Champions League title defeating Inter Milan in final, fans created ruckus in Paris Fire on roads

UEFA CL: पेरिस में आगजनी और पुलिस पर हमला; PSG के पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने पर फैंस ने मचाया उत्पात

Sun, 01 Jun 2025 10:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Jun 2025 10:25 AM IST
सार

पीएसजी की जीत के बाद पेरिस में फैंस ने आपा खो दिया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, फैंस ने जमकर बवाल किया। सड़कों पर आतिशबाजी की और गाड़ियों में आग लगाई। पुलिस फिलहाल शांति प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
PSG won UEFA Champions League title defeating Inter Milan in final, fans created ruckus in Paris Fire on roads
पीएसजी ने खिताब जीत, पेरिस में बवाल - फोटो : Twitter

विस्तार

फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने यूएफा चैंपियंस लीग का खिताब जीत लिया है। शनिवार देर रात खेले गए मुकाबले में पीएसजी ने इटैलियन क्लब इंटर मिलान को 5-0 से रौंद दिया। यह पीएसजी का पहला चैंपियंस लीग खिताब है और इसके बाद पेरिस में जश्न मनाने के लिए लोग सड़कों पर आ गए। पेरिस में जश्न मनाने को लेकर खूब बवाल हुआ और पुलिस को मामले को शांत कराना पड़ा। इसके कई वीडियोज भी सामने आए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस ने पुलिस पर हमला भी किया। गाड़ियों में भी आग लगाई और जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

PSG won UEFA Champions League title defeating Inter Milan in final, fans created ruckus in Paris Fire on roads
पेरिस में बवाल - फोटो : Twitter
जर्मनी के म्यूनिख के एलियांज अरेना में खेले गए फाइनल में पीएसजी ने एकतरफा अंदाज में मैच जीता। टीम ने 12वें मिनट में अशरफ हकीमी के गोल से बढ़त बना ली थी। इसके बाद डेआईरी डूआय ने 20वें मिनट में गोल दाग पीएसजी को 2-0 से बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक पीएसजी 2-0 से आगे थी। इसके बाद 63वें मिनट में डेआईरी ने मैच में अपना दूसरा और पीएसजी का तीसरा गोल दागा। फिर ख्विचा क्वारातखेलिया ने 73वें मिनट और सेनी मयूलू ने 86वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 5-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद इंटर मिलान के लिए वापसी करना नामुमकिन था। इस तरह पीएसजी ने अपना पहला चैंपियंस लीग खिताब जीता।

PSG won UEFA Champions League title defeating Inter Milan in final, fans created ruckus in Paris Fire on roads
पेरिस में बवाल - फोटो : Twitter
इस जीत के बाद पेरिस में फैंस ने आपा खो दिया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, फैंस ने जमकर बवाल किया। सड़कों पर आतिशबाजी की, सड़कों और गाड़ियों में आग लगाई गई। डेली मेल के मुताबिक, रात भर में पेरिस की पुलिस ने 131 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद रविवार को भी बवाल जारी रहा। पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी रही। कार जलाए गए। कुछ फैंस ने तो मास्क लगाकर आतिशबाजी की। इस आम जन जीवन प्रभावित रहा। पुलिस को मजबूरन आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। 

यह पहली बार नहीं है जब पीएस के प्रशंसक फ्रांस की राजधानी में उत्पात मचा रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में पेरिस में आर्सेनल पर पीएसजी की जीत के बाद फैंस के एक समूह ने एक कार को आग लगा दी थी। बहरहाल इस घटना में कई लोगों को चोट भी आई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह अब तक पेरिस में सबसे बुरी घटना है। फ्रेंच आउटलेट ले पेरिसियेन के मुताबिक, तीन फैंस घायल हुए हैं, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पीएसजी का यह पहला खिताब है। सबसे ज्यादा बार चैंपियंस लीग खिताब जीतने का रिकॉर्ड रियल मैड्रिड के नाम है। उसने 15 बार खिताब जीता है। एसी मिलान सात खिताब के साथ दूसरे और बेयर्न म्यूनिख-लिवरपूल छह-छह खिताब के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed