{"_id":"6943af0c03adc6c3b7089429","slug":"psg-beats-flamengo-to-win-intercontinental-cup-title-safonov-makes-four-saves-in-penalty-shootout-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Intercontinental Cup: पीएसजी ने फ्लेमेंगो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीता, सफोनोव ने बचाई चार पेनल्टी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Intercontinental Cup: पीएसजी ने फ्लेमेंगो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीता, सफोनोव ने बचाई चार पेनल्टी
Thu, 18 Dec 2025 01:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:06 PM IST
सार
पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए 2025 का साल शानदार रहा है और उसने अब इस वर्ष अपनी छठी ट्रॉफी जीत ली है। पीएसजी ने फ्लेमेंगो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता।
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : Adobe
विस्तार
पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्लेमेंगो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। पीएसजी की इस जीत के हीरो मात्वेई सफोनोव रहे जिन्होंने पेनल्टी शूटआउट में लगातार चार पेनल्टी बचाई। पीएसजी की इस साल यह छठी ट्रॉफी है। निर्धारित और अतिरिक्त समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था जिसके बाद पीएसजी ने पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से जीत हासिल की।
मैच खत्म होते ही रूसी गोलकीपर सफोनोव को उनके साथियों ने हवा में उछाल दिया। पीएसजी ने इस तरह से वर्ष 2025 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उसने इससे पहले डेस चैंपियंस, फ्रेंच लीग, फ्रेंच कप, चैंपियंस लीग और यूईएफए सुपर कप जीता था। ख्विचा क्वारात्स्खेलिया ने 38वें मिनट में पीएसजी को बढ़त दिलाई, जिसके बाद 62वें मिनट में जोर्जिन्हो ने पेनल्टी को गोल में बदलकर ब्राजील के क्लब फ्लेमेंगो को बराबरी दिलाई।