फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Prime Minister Modi congratulated the team for winning the title of SAFF Football Championship

SAFF Championship: प्रधानमंत्री मोदी ने सैफ फुटबाल चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर टीम को दी बधाई, पढ़ें क्या कहा

Wed, 05 Jul 2023 10:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 10:47 PM IST
सार

भारत ने फाइनल में कुवैत को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर ट्रॉफी जीती थी। टीम इंडिया नौवीं बार इस खिताब को जीतने में सफल रही है।
 

विज्ञापन
Prime Minister Modi congratulated the team for winning the title of SAFF Football Championship
भारत के लिए पहला गोल चांगटे (17 नंबर की जर्सी) ने किया - फोटो : Indian Football/Twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैफ फुटबाल चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर बुधवार को भारतीय टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय टीम का प्रदर्शन आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।
विज्ञापन


मेजबान भारत ने मंगलवार को कुवैत को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से शिकस्त देकर नौवीं बार सैफ फुटबाल चैंपियनशिप की विजेता ट्रॉफी जीती थी। दोनों टीमें निर्धारित समय और अतिरिक्त समय में 1-1 से बराबरी पर थी और मैच का नतीजा निकालने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। पेनाल्टी शूटआउट के पांच दौर के बाद भी स्कोर 4-4 था जिसके बाद सडन डैथ में फैसला हुआ और भारतीय टीम विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भारत ने एक बार फिर चैंपियन का ताज पहना। सैफ चैंपियनशिप 2023 में ब्लू टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। हमारे खिलाड़ियों को बहुत बधाई। इन खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और दृढ़ता से भरी टीम की उल्लेखनीय यात्रा आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देश भारतीय टीम की जीत से रोमांचित है : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय टीम के सैफ फुटबाल चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी और कहा कि भारत आपकी जीत से रोमांचित है। अनुराग ने बुधवार को ट्वीट किया, 'हमने फिर से कर दिखाया। कुवैत के साथ रोमांचक फाइनल मुकाबले में धैर्य बनाए रखने और शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम को बधाई। रिकॉर्ड नौवीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। भारत आपकी जीत से रोमांचित है। चमकते रहो।' भारत ने फाइनल में कुवैत को पेनाल्टी शूटआउट में शिकस्त देकर खिताब जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed