फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Premier League Manchester United lost first match of year Under Cristiano Ronaldo captaincy Wolves win at Old Trafford first time in 42 years

Premier League: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी में साल का पहला मैच हारी मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम, वूल्व्स ने 42 साल बाद किया चमत्कार

Tue, 04 Jan 2022 03:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 04 Jan 2022 03:09 PM IST
सार

मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए साल 2022 की शुरुआत निराशाजनक रही। मैनचेस्टर यूनाइटेड के नियमित कप्तान हैरी मैग्वायर मैच में नहीं थे। दिग्गज स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दूसरी बार टीम की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में टीम को शर्मनाक हार मिली।

विज्ञापन
Premier League Manchester United lost first match of year Under Cristiano Ronaldo captaincy Wolves win at Old Trafford first time in 42 years
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए साल 2022 की शुरुआत निराशाजनक रही। उसे साल के अपने पहले मुकाबले में वूल्व्स की टीम 1-0 से हरा दिया। वूल्वरहैम्पटन वांडरर्स (वूल्व्स) ने सोमवार देर रात मैनचेस्टर यूनाइटेड के होमग्राउंड ओल्ड टैफर्ड पर शानदार जीत हासिल की। प्रीमियर लीग के इस मैच को जीतकर वूल्व्स की टीम ने 42 साल के सूखे को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


मैनचेस्टर यूनाइटेड के नियमित कप्तान हैरी मैग्वायर मैच में नहीं थे। दिग्गज स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दूसरी बार टीम की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में टीम को शर्मनाक हार मिली। वूल्व्स की टीम फरवरी 1980 के बाद पहली बार ओल्ड टैफर्ड में जीतने में सफल रहा। वह इस दौरान 42 साल में 10 बार यहां खेलने आई, लेकिन सात मैचों में उसे हार मिली। तीन मुकाबले ड्रॉ रहे।
विज्ञापन


मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में कामयाब नहीं हुई। दूसरे हाफ में भी मैच बराबरी का रहा और ऐसा लग रहा था कि ड्रॉ हो जाएगा। मैच समाप्त होने से निर्धारित आठ मिनट पहले अनुभवी जोआओ मोटिन्हो ने बेहतरीन गोल दागकर वूल्व्स की टीम 1-0 से आगे कर दिया। रोनाल्डो की टीम हैरान हो गई। उसने वापसी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 साल और 117 दिन की आयु में गोल करने वाले मोटिन्हो ने इतिहास रच दिया। वे मैनचेस्टर यूनाइटेड के होमग्राउंड ओल्ड टैफर्ड में गोल करने वाले विपक्षी टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।


29 नवंबर 2021 को मैनचेस्टर के अंतरिम मैनेजर बनने वाले जर्मनी के राल्फ रंगनिक की कोचिंग में यह टीम की पहली हार है। छह मैच में टीम तीन जीती है और दो ड्रॉ रहे हैं। एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद मैनचेस्टर की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उसके 19 मैच में 31 अंक हैं। दूसरी ओर, वूल्व्स की टीम इस जीत के बाद आठवें पायदान पर पहुंच गई। उसके 19 मैच में 28 अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed