{"_id":"68a04c7e5de3e53fdc005b00","slug":"premier-league-liverpool-starts-with-a-win-in-the-premier-league-pays-tribute-to-late-footballer-jota-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Premier League: लिवरपूल का प्रीमियर लीग में जीत के साथ आगाज, दिवंगत फुटबॉलर जोटा को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Premier League: लिवरपूल का प्रीमियर लीग में जीत के साथ आगाज, दिवंगत फुटबॉलर जोटा को दी श्रद्धांजलि
Sat, 16 Aug 2025 02:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 16 Aug 2025 02:46 PM IST
सार
लिवरपूल के खिलाड़ियों ने मैदान पर घेरा बनाया, जबकि दोनों टीमों के खिलाड़ियों और स्टाफ ने बांह पर काली पट्टी बांधी थी। आखिरी सीटी बजने के बाद सालाह अपने आंसू नहीं रोक सके।
विज्ञापन
लिवरपूल
- फोटो : Twitter
विस्तार
गत चैम्पियन लिवरपूल ने जज्बात से भरे मुकाबले में बूर्नमाउथ को 4-2 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल में जीत के साथ आगाज करके डियोगो जोटा को श्रद्धांजलि दी, जबकि इस मैच में एक खिलाड़ी नस्लीय टिप्पणी का भी शिकार हुआ। दो गोल की बढ़त गंवाने के बाद लिवरपूल के लिए 88वें मिनटमें फेडरिको चिएसा और स्टॉपेज टाइम में मोहम्मद सालाह ने गोल दागे।
इससे पहले हुगो एकिटिके और कोडी गाकपो ने लिवरपूल को 2-0 से बढ़त दिलाई थी। मैच 28वें मिनट में कुछ देर के लिए रुका जब बूर्नमाउथ के फॉरवर्ड अंतोइने सेमेन्यो ने रैफरी एंथोनी टेलर से शिकायत की कि एक दर्शक ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की है। टीम के मैनेजर ने कहा कि टिप्पणी करने वाले को पहचान लिया गया है। घाना के 25 वर्ष के सेमेन्यो को उनके साथी खिलाड़ियों ने ढांढस बंधाया।
सेमेन्यो ने 64वें और 76वें मिनट में गोल करके लिवरपूल की बढत उतार दी थी। पिछले पांच साल में लिवरपूल के लोकप्रिय खिलाड़ियों में शुमार जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की तीन जुलाई को एक कार हादसे में मौत के बाद टीम का यह पहला प्रतिस्पर्धी मैच था। मैच शुरू होने से पहले प्रशंसकों ने हाथ में पुर्तगाल के इन दोनों खिलाड़ियों के लिये ‘डीजे20 ’ और ‘एएस 30’ के प्लेकार्ड ले रखे थे।
विज्ञापन
लिवरपूल के खिलाड़ियों ने मैदान पर घेरा बनाया, जबकि दोनों टीमों के खिलाड़ियों और स्टाफ ने बांह पर काली पट्टी बांधी थी। आखिरी सीटी बजने के बाद सालाह अपने आंसू नहीं रोक सके। वह कोप स्टैंडके सामने खड़े रहे। उन्होंने मैच में अपने गोल के बाद जोटा की तरह जश्न भी मनाया ।