फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Premier League: Edinson Cavani avoids Manchester United defeat, holds hosts Newcastle United to 1-1 draw

Premier League: कवानी ने टाली मैनचेस्टर यूनाइटेड की हार, मेजबान न्यूकैसल को 1-1 की बराबरी पर रोका

Wed, 29 Dec 2021 02:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूकैसल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूकैसल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Dec 2021 02:41 AM IST
सार

मैनचेस्टर ने 16 दिन बाद कोई मुकाबला खेला । 70 मिनट तक 0-1 से पीछे चल रही थी यूनाइटेड की टीम। इसके बाद कवानी ने गोल दागा।

विज्ञापन
Premier League: Edinson Cavani avoids Manchester United defeat, holds hosts Newcastle United to 1-1 draw
प्रीमियर लीग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे एडिंसन कवानी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में मैनचेस्टर यूनाइटेड को हार से बचाया। करीब 16 दिन बाद कोई मुकाबला खेल रहे मैनचेस्टर ने न्यूकैसल को 1-1 से बराबरी पर रोक दिया। कोरोना मामलों के कारण मैनचेस्टर के ब्रेंटफोर्ड और ब्राइटन के खिलाफ दो मुकाबले स्थगित हो गए थे। 
विज्ञापन


न्यूकैसल ने खेल शुरू होने के सात मिनट बाद ही गोल कर मैनचेस्टर को दबाव में ला दिया। उसके लिए यह गोल एलेन सेंट मैक्सिमिन ने दागा। उसकी यह बढ़त हाफटाइम तक कायम रही।  हाफटाइम के बाद कवानी स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे। 
विज्ञापन


उनके आने से खेल में आक्रामकता आई और 71वें मिनट में रिबाउंड पर गोल कर उन्होंने मैनचेस्टर को एक-एक की बराबरी दिला दी। राल्फ रंगनिक के टीम के अंतरिम कोच बनने के बाद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कोई मैच नहीं हारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम अगर जीत जाती तो वह अंक तालिका में शीर्ष पांच में शुमार हो जाती। टीम 17 मैचों में आठ जीत और चार ड्रॉ से 28 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। मैनचेस्टर के वेस्ट हैम यूनाइटेड के समान अंक हैं लेकिन गोल अंतर के आधार पर वह पीछे है।


मैक्सिमिन दस गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी
न्यूकैसल के मैक्सिमिन 2019-20 के बाद से गोल करने में दोहरे अंक तक पहुंचने वाले टीम के लिए एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस दौरान 10 गोल दागे और 11 में मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed