फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Portugal footballer Ronaldo 1450 rupees tax evasion

स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो के पास से निकला 1450 करोड़ का कालाधन 

Tue, 13 Dec 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
Portugal  footballer Ronaldo 1450 rupees tax evasion
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : getty
भारत में नोटबंदी के बाद आए दिन बरामद हो रहे कालेधन के बीच फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो के पास से भी बड़ी मात्रा में कालेधन के बरामद होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुर्तगाल के इस स्टार के पास से 203 मिलियन यूरो यानी लगभग 1450 करोड़ रुपये की अघोषित आय निकली है। रोनाल्डो के टैक्स रिर्टन की कॉपी हाथ लगने के बाद यह रिपोर्ट सामने आई है। इसका सीधा मतलब टैक्स चोरी से लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


रोनाल्डो ने टैक्स बचाने के लिए स्विस के 22 खातों में 20 मिलियन यूरो यानी 143 करोड़ रुपए जमा कराए। हालांकि रोनाल्डो ने कर चोरी की बात से इनकार किया है और खुद को बचाने के लिए इससे भी बड़ा खुलासा कर दिया। रोनाल्डो ने बताया कि उन्होंने 203 मिलियन यूरो यानी 1450 करोड़ रुपये एक कंपनी में लगाए हैं। इसके बाद स्पेन की जांच एजेंसियां इसकी छानबीन करने में जुट गई हैं। गौरतलब है कि रोनाल्डो की गिनती दुनिया के महंगे खिलाड़ियों में होती है। उनकी कमाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अकेले नाईकी कंपनी उन्हें सालाना 140 करोड़ रुपये देती है।
विज्ञापन



 

शानोशौकत की जिंदगी जीते हैं रोनाल्डो

Portugal  footballer Ronaldo 1450 rupees tax evasion
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : getty
रोेनाल्डो शानोशौकत की जिंदगी जीते हैं। उनके पास एक शानदार क्रूज बोट है। उनके गैराज में फेरारी, लेम्बोर्गिनी, रोल्स रॉयस फैंटम, पॉर्श और बेंट्ले जैसी स्पोर्ट्स और लग्जरी कारें मौजूद हैं। यही नहीं उनके पास खुद का एक प्राइवेट जेट भी है। हाली ही में यूरो कप में पुर्तगाल की जीत का जश्न रोनाल्डो ने दुनिया की सबसे महंगी और तेज कार बुगाती वेरॉन खरीद कर मनाया था।  रोनाल्डो के पास खुद का एक होटल सीआर-7 भी है। इसके अलावा फैशन और शूज ब्रांड्स भी हैं जिनकी कीमत लगभग 533 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed