फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Portugal football team captain Cristiano Ronaldo threw his captain armband furiously during FIFA World Cup qualifier against serbia watch video

वीडियो: रेफरी पर भड़के रोनाल्डो ने फेंका आर्मबैंड, मैच समाप्ति से पहले छोड़ा मैदान

Sun, 28 Mar 2021 11:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Mar 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
Portugal football team captain Cristiano Ronaldo threw his captain armband furiously during FIFA World Cup qualifier against serbia watch video
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

पुर्तगाल और सर्बिया के बीच 27 मार्च को खेले गए फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो आगबबूला हो गए। उन्होंने गुस्से में आकर अपने कप्तान आर्मबैंड को भी फेंक दिया। इतना ही नहीं मैच के तय समय से पहले मैदान छोड़कर चले गए।  रोनाल्डो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये क्वालीफायर मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। 

विज्ञापन


इस रोमांचक मुकाबले में रोनाल्डो ने सोचा था कि वह अंतिम मिनट में अपनी टीम को जीत दिला देंगे और ऐसे में उनके द्वारा लगाई गई स्ट्राइक गोल लाइन को पार नहीं कर पाई। हालांकि रिप्ले में साफ था कि गेंद ने लाइन पार की है। इसका मतलब ये हुआ की पुर्तगाल को जानबूझकर जीत से दूर रखा गया। जिसके बाद रोनाल्डो भड़क गए। 
विज्ञापन


पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच समाप्त होने के अंतिम मिनट से पहले करीब गोल कर दिया था जब सर्बिया के डिफेंडर स्टीफन मिट्रोविक ने गिरकर फिसलते हुए गोल बचाने का प्रयास किया। टीवी रिप्ले से साफ था कि गोल हो गया है। 


रोनाल्डो के मुताबिक गेंद पूर्ण रूप से लाइन के अंदर जा चुकी थी। लेकिन  डच मैच रेफरी इससे सहमत नहीं थे और जब रोनाल्डो ने गोल के लिए कहा तो इसके बदले उन्होंने रोनाल्डो को येलो कॉर्ड दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed