{"_id":"69f1d5c659c58f29dc0027d7","slug":"pm-modi-football-video-playing-football-with-pm-modi-was-thrilling-and-unforgettable-says-young-player-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Football Video: 'पीएम मोदी के साथ फुटबॉल खेलने का अनुभव रोमांचक, कभी न भूलने वाला', बोले युवा खिलाड़ी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
PM Modi Football Video: 'पीएम मोदी के साथ फुटबॉल खेलने का अनुभव रोमांचक, कभी न भूलने वाला', बोले युवा खिलाड़ी
Wed, 29 Apr 2026 03:26 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:26 PM IST
सार
सिक्किम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फुटबॉल खेलने वाले युवा खिलाड़ियों ने इसे रोमांचक और यादगार अनुभव बताया। खिलाड़ियों ने कहा कि पीएम मोदी के साथ मैदान पर उतरना उनके लिए गर्व की बात थी और यह पल वे कभी नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
युवा फुटबॉलरों के साथ पीएम मोदी
- फोटो : IANS
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की सुबह गंगटोक में लोक भवन में 17 युवा फुटबॉलरों के साथ फुटबॉल खेला था। पीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से युवा खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। इसके अलावा, पीएम ने खिलाड़ियों से खेल को गंभीरता से लेने और ओलंपिक में खेलने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी थी। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद सभी युवा खिलाड़ी काफी उत्साहित और खुश नजर आए। खिलाड़ियों ने पीएम के साथ बिताए लम्हों को कभी न भूलने वाला बताया।
प्रीकिला तमांग ने आईएएनएस से कहा, 'हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फुटबॉल खेलने का अवसर प्राप्त हुआ। यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। हम बहुत खुश हैं और खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं। हम 17 खिलाड़ियों और एक रेफरी के लिए यह जिंदगी में एक बार आने वाला अवसर था। हम इसे जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे।'
विज्ञापन
तमांग ने कहा कि मैं अपने राज्य के मुख्यमंत्री, खेल मंत्रालय और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को आयोजित करने में शामिल सभी अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहती हूं कि हमें यह अवसर मिला। ईशान मांझी ने आईएएनएस से कहा, 'प्रधानमंत्री के साथ खेलने का अनुभव शानदार रहा। उनके साथ समय बिताने का मौका बड़े-बड़े लोगों को नहीं मिलता है। हम सौभाग्यशाली रहे कि हमें मिला। हम भविष्य में फुटबॉल में देश का ओलंपिक प्रतिनिधित्व करेंगे।'
दीपन राय ने कहा, 'मैं अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना चाहता हूं। उन्हीं की वजह से हमें प्रधानमंत्री से मिलने और उनके साथ एक छोटा सा मैच खेलने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री का व्यवहार हमारे साथ मित्रतापूर्ण था। 75 साल की उम्र में उनकी ऊर्जा हमें प्रेरणा देने वाली थी।'
शेरिन लेपचा ने कहा, 'केंद्र सरकार ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इससे विशेष रूप से महिलाओं को काफी फायदा हुआ है। इसके लिए मैं विशेष रूप से सरकार का धन्यवाद देना चाहती हूं।' एक फुटबॉलर ने कहा, 'खेलो इंडिया योजना हमारे लिए काफी उपयोगी है। इस योजना के तहत अलग-अलग उम्र वर्ग के खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है। इसमें युवा खेल और ट्राइबल गेम्स भी हो रहा है। इससे हमें एक्सपोजर मिलता है।' एक अन्य फुटबॉलर ने कहा, 'प्रधानमंत्री के साथ खेलने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। 75 साल की उम्र में उनकी ऊर्जा हमारे लिए प्रेरणादायी है।'

View this post on Instagram