फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Plane Carrying Club Football Team of Brazil Crashed In Columbia

कोलंबिया प्लेन क्रैश में 75 की मौत , 3 खिलाड़ियों समेत 6 को जिंदा बचाया गया

Tue, 29 Nov 2016 11:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Plane Carrying Club Football Team of Brazil Crashed In Columbia
डेमो फोटो - फोटो : File
ब्राजील से 81 यात्रियों को लेकर कोलंबिया आ रहा चार्टर विमान मेडलिन हवाई अड्डे पर उतरने से पहले ही बाहरी पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान यात्रियों में ब्राजील फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी भी शामिल थे। यह टीम कोलंबिया में एक क्षेत्रीय टूर्नामेंट खेलने जा रही थी। हादसे के बाद 25 शव निकाले जा चुके हैं। छह लोगों के जीवित बचने के समाचार हैं जिनमें तीन फुटबॉल खिलाड़ी, टीम के साथ चल रहा एक पत्रकार और दो चालक दल के सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन


कोलंबिया की नागरिक विमान एजेंसी के मुताबिक यह उड़ान एक छोटी एयरलाइन कंपनी ला-मिया द्वारा संचालित की जा रही थी, जिसमें ब्राजील फुटबॉल टीम के प्रथम श्रेणी के खिलाड़ी शामिल थे। इस विमान ने ब्राजील से उड़ान भरी थी और कोलंबिया के सफर पर निकलने से पहले यह बोलिविया के सांता क्रूज में भी रुका था। एयरक्राफ्ट में 72 यात्रियों के अलावा 9 विमान चालक दल के सदस्य सवार थे। मेडलिन के बाहरी क्षेत्र में यह हादसा सोमवार रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे) हुआ। 
विज्ञापन


मेडलिन एयरपोर्ट से जारी बयान में कहा गया है कि हादसे में छह लोगों को जीवित बचा लिया गया है, जिनमें से तीन फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल है। अस्पताल भेजे गए सभी घायल होश में हैं और बात कर पा रहे हैं। दुर्घटना स्थल पर कुछ भी साफ दिखाई नहीं देने के कारण राहत और बचाव दल को दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हादसा शहर के पहाड़ी इलाके में हुआ है जहां बारिश भी हो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने हादसे को बड़ी त्रासदी बताया

Plane Carrying Club Football Team of Brazil Crashed In Columbia
फुटबॉल` - फोटो : getty
घटना की सूचना मिलते ही मेडलिन के मेयर फेडरिको गुतिरेज तुरंत घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए। उन्होंने ब्लू रेडियो को बताया कि यह बहुत बड़ी त्रासदी है। प्राधिकरण के मुताबिक विमान जब मेडलिन के पास ला-सेजा शहर की पहाड़ियों से होकर गुजर रहा था तभी उसमें बिजली की समस्या आई थी। तकनीकी खामी के वजह से विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा भी की थी लेकिन तब तक यह हादसा हो गया। 

प्रथम श्रेणी के फुटबॉल खिलाड़ी थे टीम में
विमान में ब्राजील की जो टीम सवार थी उसका संबंध स्थानीय फुटबॉल क्लब से था। कैपोकोएंस फुटबॉल टीम ब्राजील के एक प्रांत सांता कटरीना के कपेको शहर की है और यह टीम साउथ अमेरिकन क्लब कप का फायनल मैच खेलने जा रही थी, जहां इसका मुकाबला एटलेटिको नेशनल के साथ होना था। टीम में प्रथम श्रेणी के फुटबॉलर शामिल थे। क्लब का गठन 1977 में हुआ था।

सदमे में हैं जीवित बचे फुटबॉलर
विमान में सवार फुटबॉल टीम के 3 सदस्यों के बचने की खबरें हैं। इनमें 25 वर्षीय एलन रशेल ने डॉक्टर दल से बातचीत में परिजनों के बारे में चर्चा की और अपनी सगाई की अंगूठी संभालने को भी कहा। टीम के गोलकीपर डैनिलो भी घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने पत्नी से बात भी की, लेकिन बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। साउथ अमेरिकन फुटबॉल कंफेडरेशन ने अपनी सभी गतिविधियों को स्थगित कर दिया है। ​
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed