एक दिन आसमान में साथ में फुटबॉल खेलेंगे, पेले ने दी माराडोना को श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘एक दिन आसमान में कहीं माराडोना के साथ फुटबॉल खेलूंगा’, ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने अर्जेंटीना के करिश्माई खिलाड़ी माराडोना के निधन पर कुछ इस तरह श्रद्धांजलि दी।
पेले ही वह खिलाड़ी हैं जिनका नाम ‘फुटबॉल के बादशाह’ माराडोना के साथ लिया जाता रहा है। माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया ।
पेले ने ट्वीट किया, बहुत की दुखद समाचार । मैने एक अच्छा दोस्त और दुनिया ने एक महान खिलाड़ी खो दिया। बहुत कुछ कहना है लेकिन फिलहाल इतना ही कहूंगा कि ईश्वर उनके परिजनों को शक्ति दे । उम्मीद है कि एक दिन हम आसमान में कहीं साथ फुटबॉल खेलेंगे।
पेले और माराडोना एक दूसरे के खेल के प्रशंसक थे। दोनों की उम्र में दो दशक का फासला था लेकिन रिश्ता दोस्ती का था। फुटबॉल के खेल को खूबसूरत बनाने में इन दोनों के योगदान को दुनिया ने सराहा और इन दोनों ने एक दूसरे के हुनर को।
पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने अपने नायक को खो दिया। बीसीसीआई प्रमुख गांगुली ने लिखा, ‘मेरा हीरो नहीं रहा। माय मैड जीनियस रेस्ट इन पीस। मैं आपके लिए फुटबॉल देखता था।’ गांगुली ने 2017 में कोलकाता में माराडोना के साथ एक चैरिटी मैच भी खेला था।
My hero no more ..my mad genius rest in peace ..I watched football for you.. pic.twitter.com/JhqFffD2vr
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 25, 2020
भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया, 'अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना फुटबॉल के मैदान पर एक जादूगर की तरह थे। फुटबॉल ने आज एक नगीना खो दिया। उनका नाम फुटबॉल के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज रहेगा’
Argentinian football legend Diego Maradona was like a magician with the ball at his feet. Football has lost an invaluable gem today. His glorious legacy will forever have a place in football history. Rest in peace. #Maradona #diegomaradona #RIPLegend #football pic.twitter.com/WEyNhdJIXS
— Praful Patel (@praful_patel) November 25, 2020
Football and the world of sports has lost one of its greatest players today.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 25, 2020
Rest in Peace Diego Maradona!
You shall be missed. pic.twitter.com/QxhuROZ5a5
स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'खेल के महानायकों में एक एक डिएगो माराडोना का निधन। खेल जगत के लिए ये दुखद दिन। उनके परिवार , दोस्तों और हितैषियों के प्रति संवेदना।’’
One of the greatest icons of the game Diego Maradona passes away, a very sad day for World sports. Condolences to his family, friends and well-wishers. pic.twitter.com/JGFtQJ0vDu
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) November 25, 2020
भारत के पूर्व हॉकी कप्तान वीरेन रासकिन्हा ने लिखा,‘तमाम यादों और पागलपन के लिये धन्यवाद।’ भारत के पूर्व फुटबॉलर आई एम विजयन ने लिखा, 'फुटबॉल के भगवान , भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’