फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Uruguay Players Try Cricket At Eden Gardens Ahead Of Friendly Against India, Photos Go Viral

उरुग्वे के फुटबॉलर्स ने ईडन गार्डेंस में खेला क्रिकेट: तस्वीरें वायरल; भारत से मैच से पहले शहर को जान रही टीम

Mon, 05 Oct 2026 10:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Oct 2026 10:06 AM IST
सार

भारत के खिलाफ छह अक्तूबर को होने वाले दोस्ताना मुकाबले से पहले उरुग्वे की फुटबॉल टीम ने कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन्स का दौरा किया। खिलाड़ियों ने यहां क्रिकेट भी आजमाया। लुकास टॉरेरा के बल्ला थामे तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। टीम ने विक्टोरिया मेमोरियल भी देखा।

विज्ञापन
Uruguay Players Try Cricket At Eden Gardens Ahead Of Friendly Against India, Photos Go Viral
उरुग्वे टीम - फोटो : X/Uruguay

विस्तार

भारत और उरुग्वे के बीच अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल दोस्ताना मुकाबला मंगलवार, छह अक्तूबर को कोलकाता में खेला जाएगा। दो बार की फीफा विश्व कप विजेता उरुग्वे की टीम मुकाबले से करीब एक सप्ताह पहले ही कोलकाता पहुंच गई थी। मैच से पहले टीम के खिलाड़ी शहर और उसकी संस्कृति से परिचित होते नजर आ रहे हैं। रविवार को उरुग्वे की फुटबॉल टीम ने शहर के कई प्रमुख स्थानों का दौरा किया। टीम के आधिकारिक एक्स अकाउंट से विक्टोरिया मेमोरियल और ईडन गार्डन्स की तस्वीरें साझा की गईं।

विज्ञापन


ईडन गार्डन्स में क्रिकेट का भी लिया स्वाद
उरुग्वे के खिलाड़ियों का ईडन गार्डन्स दौरा खास तौर पर चर्चा में रहा। भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए खिलाड़ियों ने मैदान पर इस खेल को आजमाया। खिलाड़ियों के क्रिकेट खेलते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। टीम के मिडफील्डर लुकास टॉरेरा भी क्रिकेट खेलते नजर आए। गैलातासराय के लिए खेलने वाले टॉरेरा ने बल्ला थामा और भारतीय क्रिकेट के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाई। वह इससे पहले आर्सेनल के लिए भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार खिलाड़ियों से सजी है उरुग्वे की टीम
भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए उरुग्वे की टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं। डिफेंस में होसे मारिया जिमेनेज और रोनाल्ड अराउहो, मिडफील्ड में रोद्रिगो बेंटानकुर और टॉरेरा, जबकि आक्रमण में डार्विन नुनेज जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। टीम की कमान बतौर कोच दिग्गज स्ट्राइकर डिएगो फोरलान संभाल रहे हैं। फोरलान के लिए भारत और कोलकाता नया नहीं है। वह 2016 में मुंबई सिटी एफसी के लिए खेल चुके हैं। कोलकाता में एक प्लेऑफ मुकाबले के दौरान उन्हें रेड कार्ड भी मिला था। हालांकि उरुग्वे के सबसे चर्चित मौजूदा खिलाड़ियों में शामिल रियल मैड्रिड के मिडफील्डर फेडे वाल्वेर्दे चोट के कारण भारत नहीं आए हैं।

भारत के खिलाफ कैसी रही अब तक तैयारी?
उरुग्वे के खिलाफ मुकाबला भारत के अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैचों के इस चरण का आखिरी मुकाबला होगा। भारत ने इससे पहले पनामा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। इसके बाद टीम को ब्राजील के हाथों 0-4 से हार मिली, लेकिन मुकाबले में भारतीय टीम ने अच्छा संघर्ष किया। अब उसकी नजर उरुग्वे के खिलाफ मैदान पर मजबूत प्रदर्शन करने पर होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed