{"_id":"63abea9e74579b726b322753","slug":"pele-hospitalized-pele-s-condition-not-improving-romario-sent-a-message-the-whole-world-is-praying-for-you","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pele Hospitalized: पेले की हालत में सुधार नहीं, रोमारियो ने भेजा संदेश- सारी दुनिया आपके लिए कर रही प्रार्थना","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Pele Hospitalized: पेले की हालत में सुधार नहीं, रोमारियो ने भेजा संदेश- सारी दुनिया आपके लिए कर रही प्रार्थना
Wed, 28 Dec 2022 12:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पोलो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पोलो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 28 Dec 2022 12:35 PM IST
सार
पेले की स्थिति में लगातार गिरावट हो रही है। उनकी बेटी केली नेसिमेंटो, पुत्र एडसन और अन्य पुत्रियां और नाती-पोते अस्पताल में पेले के साथ एकत्र हो गए हैं। सभी ने पेले के साथ मिलकर क्रिसमस भी मनाया।
विज्ञापन
रोमारियो और पेले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महान फुटबॉलर पेले के लिए उनके विरोधी भी प्रार्थना कर रहे हैं। ब्राजील के महान फुटबॉलरों में शुमार और पेले के कभी विरोधी रहे रोमारियो ने पेले को क्रिसमस पर एक संदेश भेजा है, जिसमें उन्होंने उनके स्वस्थ्य होने की कामना की है। रोमारियो ने संदेश में कहा है कि पूरी दुनिया आपकी ओर देख रही है और आपके स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रही है। पेले की बेटी केली नेसीमेंटो ने रोमारियो का यह संदेश अपने पिता को दिखाया।
विज्ञापन
698 मैचों में 542 गोल करने वाले रोमारियो ने संदेश में कहा कि किंग, जल्द स्वस्थ्य हो जाएं, मुझे पूरा विश्वास है, पूरी दुनिया आपकी ओर देख रही है और आपके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रही है। जल्द स्वस्थ्य हो, मैं आपके दिल को चूमता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
1994 के विश्व कप में ब्राजील को पांच गोल कर विश्व विजयी बनाने वाले रोमारियो ने 2007 में पेले की आलोचना की थी। उन्होंने पेले पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि वह एक ऐसे कवि हैं जो बोलता नहीं है। पेले ने भी रोमारियो के इस कथन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। तब से दोनों एक दूसरे से कभी आंख मिलाकर नहीं देखते थे। उन्हीं रोमारियो ने अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में दाखिल पेले के स्वस्थ्य होने की कामना की है।
पेले की स्थिति में लगातार गिरावट हो रही है। उनकी बेटी केली नेसिमेंटो, पुत्र एडसन और अन्य पुत्रियां और नाती-पोते अस्पताल में पेले के साथ एकत्र हो गए हैं। सभी ने पेले के साथ मिलकर क्रिसमस भी मनाया।