फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Paul Pogba wants wage parity with Alexis Sanchez if he is to stay

यूनाइटेड छोड़ बार्सिलोना का दामन थाम सकते हैं पोग्बा 

Wed, 08 Aug 2018 09:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
Paul Pogba wants wage parity with Alexis Sanchez if he is to stay
PAUL POGBA

फ्रांस को दूसरा विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा फुटबॉलर पॉल पोग्बा मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़कर स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना का दामन थाम सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पोग्बा के मैनेजर जोस मॉरिन्हो के साथ जम नहीं रही है। इसके चलते वह यूनाइटेड से नाता तोड़ना चाहते हैं। 

विज्ञापन


25 वर्षीय पोग्बा पांच साल के लिए 7.95 अरब रुपये में (100 मिलियन यूरो) बार्सिलोना के साथ करार कर सकते हैं। उन्हें एक सप्ताह खेलने के 2.75 करोड़ दिए जाएंगे। यह मैनचेस्टर यूनाइटेड में मिल रही राशि की तुलना में दोगुना है।
विज्ञापन


दो साल पहले हुए थे यूनाइटेड के: पोग्बा ने दो साल पहले जुवेंटस छोड़ यूनाइटेड से नाता जोड़ा था। 2016 में यूनाइटेड ने उन्हें जुवेंटस से सात अरब रुपये में खरीदा था। उन्होंने यूनाइटेड से 1.43 करोड़ की जगह तीन करोड़ रुपये प्रति सप्ताह मांगे थे, लेकिन क्लब इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने चिली के स्टार खिलाड़ी एलेक्सिस सांचेज के बराबर रुपये मांगे, ऐसा नहीं होने पर क्लब को छोड़ने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले यूनाइटेड ने बार्सिलोना से येरी मीना और आंद्रे  गोमेज के लिए मिले 3.5 अरब से ज्यादा का ऑफर ठुकरा दिया था। पोग्बा ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 88 मैचों में 5 गोल कर चुके हैं। जुवेंटस की ओर से उन्होंने 178 मुकाबलों में 34 गोल दागें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed