फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Paris Olympics 2024: Israel football team will play in Olympics, FIFA postpones decision on possible ban

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में खेलेगी इस्राइली फुटबॉल टीम, फीफा ने संभावित प्रतिबंध पर फैसला टाला

Fri, 19 Jul 2024 11:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Jul 2024 11:52 AM IST
सार

दो महीने पहले फलस्तीन के प्रस्ताव पर निष्पक्ष कानूनी आकलन की घोषणा के बाद फीफा को बैठक में शनिवार को इस पर फैसला लेना था।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Israel football team will play in Olympics, FIFA postpones decision on possible ban
गियानी इनफैंटिनो - फोटो : FIFA

विस्तार

फीफा ने इस्राइल को अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से प्रतिबंधित करने के फलस्तीन के प्रस्ताव पर फैसला टाल दिया है जिससे इस्राइली फुटबॉल टीम पेरिस ओलंपिक में खेल सकेगी। ओलंपिक फुटबॉल पुरूष फाइनल नौ अगस्त को है।
विज्ञापन


दो महीने पहले फलस्तीन के प्रस्ताव पर निष्पक्ष कानूनी आकलन की घोषणा के बाद फीफा को बैठक में शनिवार को इस पर फैसला लेना था। यह फैसला ओलंपिक की फुटबॉल स्पर्धा शुरू होने से चार दिन पहले आता जिसमें इस्राइल को जापान, माली और पराग्वे के साथ एक ग्रुप में रखा गया है ।
विज्ञापन


फीफा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रक्रिया पूरी करने में अभी और समय लगेगा यानी फैसला अब ओलंपिक के बाद आयेगा। फीफा ने कहा कि दोनों पक्षों ने अपना अपना पक्ष रखने के लिये समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है। इसके मायने हैं कि स्वतंत्र आकलन अब फीफा को 31 अगस्त से पहले नहीं सौंपा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed