{"_id":"c894bff0-59be-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ongc-sensational-win-over-east-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएनजीसी की ईस्ट बंगाल पर सनसनीखेज जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ओएनजीसी की ईस्ट बंगाल पर सनसनीखेज जीत
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 08 Jan 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
ओएनजीसी ने सनसनीखेज प्रदर्शन करते हुए ईस्ट बंगाल को मंगलवार को यहां अंबेडकर स्टेडियम में आई-लीग फुटबाल चैंपियनशिप के 15 राउंड के मुकाबले में ।-0 से हराकर तहलका मचा दिया। ओएनजीसी की ओर से एकमात्र गोल 87वें मिनट में यूसा कत्यूमि ने किया। कत्सूमि ने तीन डिफेंडरों को छकाने के बाद यह गोल दागा। इस जीत के बाद ओएनजीसी 14 मैचों से 16 अंक लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि सत्र की तीसरी हार झेलने वाला ईस्ट बंगाल इतने ही मैचों से 27 अंक लेकर तीसरे स्थान पर कायम है।
विज्ञापन