फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ole Gunnar Solskjaer sacked as Manchester United manager according to widespread reports following a humiliating 4-1 defeat against Watford

कार्रवाई: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मैनेजर ओले गुन्नार सोलस्कर को पद से हटाया, जानें क्या है वजह

Sun, 21 Nov 2021 01:29 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 21 Nov 2021 01:29 PM IST
सार

मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने मैनेजर ओले गुन्नार सोलस्कर को बर्खास्त कर दिया है। क्लब ने जुलाई 2021 में उनका कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ाया था। उन्होंने साल 2018 में मैनचेस्टर फुटबॉल क्लब के मैनेजर की जिम्मेदारी संभाली थी। 

विज्ञापन
Ole Gunnar Solskjaer sacked as Manchester United manager according to widespread reports following a humiliating 4-1 defeat against Watford
ओले गुन्नार सोलस्कर - फोटो : twitter@FabrizioRomano

विस्तार

मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब ने टीम के मैनेजर ओले गुन्नार सोलस्कर को पद से बर्खास्त कर दिया है। क्लब ने यह फैसला शनिवार को वार्टफोर्ड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद लिया। इस मुकाबले में वाटफोर्ड ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 4-1 से शिकस्त दी। सोलस्कर ने यह स्वीकार करते हुए कहा कि कि टीम की सात मैचों में से पाचवीं हार से वह शर्मिंदा थे। वाटफोर्ड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद बोर्ड की आपातकालीन बैठक हुई जिसके बाद नॉर्वे के सोलस्कर के तीन साल के कार्यकाल को समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन


जुलाई में बढ़ाया गया था कार्यकाल

इस वर्ष जुलाई 2021 में ओले गुन्नार सोलस्कर ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर के तौर पर नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत तीन साल का अनुबंध किया था। यह करार उन्होंने 7.5 मिलियन पाउंड्स में किया था। जो जुलाई 2024 में पूरा होता। लेकिन इस दौरान मैनचेस्टर यूनाइटेड कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। हाल ही में लिवरपूल और मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ मिली हार के बाद सोलस्कर की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। वह पहली बार साल 2018 में क्लब के मैनेजर बने थे। 
विज्ञापन


पांच घंटे चली मीटिंग में लिया गया फैसला

वार्टफोर्ड के खिलाफ मिली 4-1 के शर्मनाक हार के बाद सोलस्कर ने प्रशसकों से संपर्क किया और परिणाम के लिए माफी मांगने की बात कही लेकिन शायद इस हार के बाद उनकी किस्मत रूठ चुकी थी। सोलेस्कर को क्बल से बाहर निकालने की शर्तों तक पहुंचने के लिए निदेशक मंडल ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई। पांच घंटे की बातचीत के बाद वे ओले को उसके प्रबंधकीय कर्तव्यों से मुक्त करने के निर्णय पर पहुंचे। सोलेस्कर मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर नहीं रहेंगे यह समाचार सबसे इटली के पत्रकार फैब्रीजियो रोमाने ने दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सोलस्कर मैनचेस्टर यूनाइटेड को प्रबंधक के रूप में अपना कार्यकाल जारी नहीं रख पाएंगे, उनके विकल्पों पर विचार किया जा रहा है डैरेन फ्लेचर को अंतरिम प्रबंधक के रूप में नियुक्त किए जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed