{"_id":"5e13727a8ebc3e879b77fcbc","slug":"odisha-fc-stay-close-to-top-four-with-chennaiyin-fc-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: ओडिशा ने चेन्नैयिन एफसी को 2-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: ओडिशा ने चेन्नैयिन एफसी को 2-0 से हराया
Mon, 06 Jan 2020 11:16 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा एफसी
- फोटो : सोशल मीडिया
ओडिशा एफसी ने पहले हाफ में चार मिनट के अंदर दो गोल करके सोमवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नमेंट में चेन्नैयिन एफसी को 2-0 से हराया। ओडिशा की तरफ से जैरी मावीमिंगथांगा ने 37वें और विनीत राय ने 41वें मिनट में गोल किए। चेन्नैयिन टीम ने दूसरे हाफ में वापसी के लिए प्रयास किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
ओडिशा की 11 मैचों में यह चौथी जीत है। उसके अब 15 अंक हो गए हैं और टीम अंकतालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। पूर्व चैंपियन चेन्नैयिन एफसी की दस मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम नौ अंकों के साथ नौवें नंबर पर बनी हुई है।
विज्ञापन