{"_id":"6a4bccbcd8b7e43860011d5e","slug":"norway-goalkeeper-orjan-nyland-and-neymar-involved-in-heated-exchange-after-penalty-video-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup 2026: पेनल्टी के दौरान नेमार और नॉर्वे के गोलकीपर में क्यों हुई तीखी नोकझोंक? वीडियो वायरल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup 2026: पेनल्टी के दौरान नेमार और नॉर्वे के गोलकीपर में क्यों हुई तीखी नोकझोंक? वीडियो वायरल
Mon, 06 Jul 2026 09:11 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:11 PM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे से हारकर ब्राजील टूर्नामेंट से बाहर हो गया। मैच के दौरान पेनल्टी लेने से पहले और गोल करने के बाद नेमार और नॉर्वे के गोलकीपर ऑर्जन नाइलैंड के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
नेमार और नॉर्वे के गोलकीपर के बीच हुई नोंकझोंक
- फोटो : Twitter
विस्तार
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में नॉर्वे ने ब्राजील को हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस हार के साथ ही ब्राजील का विश्व कप जीतने का सपना टूट गया। मुकाबले के अंतिम क्षणों में ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने पेनल्टी पर गोल जरूर किया, लेकिन वह केवल सांत्वना गोल साबित हुआ।
विज्ञापन
पेनल्टी से पहले और बाद में हुई तीखी नोकझोंक
मैच के इंजरी टाइम में ब्राजील को पेनल्टी मिली। पेनल्टी लेने से पहले नेमार और नॉर्वे के गोलकीपर ऑर्जन नाइलैंड के बीच कुछ बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि नेमार ने मजाकिया अंदाज में गोलकीपर से पूछा कि उन्हें किस दिशा में शॉट लगाना चाहिए।
इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि नाइलैंड ने नेमार को हल्के से धक्का भी दिया। हालांकि गोल करने के बाद जब नेमार फिर गोलकीपर के सामने पहुंचे तो दोनों के बीच दोबारा बहस हुई। इस दौरान नाइलैंड ने उन्हें मजाकिया अंदाज में पीछे हटाने की कोशिश की, लेकिन नेमार नाराज दिखाई दिए और उन्होंने उंगली दिखाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

Neymar asked the Norwegian goalkeeper to pick the side for the penalty, scored the goal, and mocked him right in his face. pic.twitter.com/K5zltSXcOV
— World Cup Xtra (@WorldCupXtraa) July 6, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राजील को भारी पड़ा शुरुआती पेनल्टी मिस
ब्राजील के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट 14वें मिनट में आया, जब मिडफील्डर ब्रूनो गुइमाराएस 0-0 की बराबरी के दौरान मिली पेनल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर सके। इस चूक का खामियाजा टीम को पूरे मैच में भुगतना पड़ा और अंततः हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

क्या खत्म हो गया नेमार का अंतरराष्ट्रीय करियर?
मैच खत्म होने के बाद नेमार भावुक नजर आए। अंतिम सीटी बजते ही वह मैदान पर रो पड़े और उनके साथियों ने उन्हें संभाला। मैच के बाद ब्राजील के मीडिया से बातचीत में उन्होंने संकेत दिया कि यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। नेमार ने कहा, 'मैंने पूरी कोशिश की। अब सब खत्म हो गया। मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था और अब यहीं खत्म हो रहा है।' नेमार ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल भी इसी स्टेडियम में वर्ष 2010 में अमेरिका के खिलाफ 2-0 की जीत के दौरान किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
नेमार और गोलकीपर ऑर्जन नाइलैंड के बीच पेनल्टी के दौरान हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटबॉल प्रशंसक इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे खेल भावना के तहत मजाकिया पल बता रहे हैं, जबकि कुछ ने नेमार की प्रतिक्रिया पर भी चर्चा शुरू कर दी है।