{"_id":"5c718b8fbdec22738f520772","slug":"northeast-united-fc-qualify-for-play-offs-after-jamshedpur-fc-draw-a-blank-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: जमशेदपुर का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूटा, नार्थईस्ट ने किया क्वालीफाई","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: जमशेदपुर का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूटा, नार्थईस्ट ने किया क्वालीफाई
Sat, 23 Feb 2019 11:36 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
आईएसएल
चेन्नइयन एफसी ने शनिवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबाल टूर्नामेंट में जमशेदपुर एफसी को गोलरिहत ड्रॉ पर रोका। जमशेदपुर के इस मैच के ड्रॉ होने से प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी समाप्त हो गई। उसे अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी जरूरी थी।
विज्ञापन
जमशेदपुर का यह 17 मैचों में नौवां ड्रॉ है। इस मैच से मिले एक अंक के बाद उसके अब 24 अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर ही कायम है। वहीं, चेन्नइयन का यह 17 मैचों में तीसरा ड्रॉ है और वह नौ अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन
इस मैच के ड्रॉ छूटने का फायदा नार्थईस्ट एफसी को मिला और वह आईएसएल के इतिहास में पहली बार अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहा। नार्थईस्ट के 17 मैचों में 28 अंक हैं। इनपुट-भाषा
विज्ञापन